India-Nepal Relations: मुश्किल घड़ी में PM Modi ने बढ़ाया हाथ, Nepal PM ने कहा- शुक्रिया

Nepal Floods
प्रतिरूप फोटो
AI Image

नेपाल में भीषण बाढ़ की विभीषिका के बीच भारत ने त्वरित मानवीय सहायता और राहत कार्यों की पेशकश कर अपनी नेबरहुड फर्स्ट नीति को मजबूती दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फोन पर दिए गए आश्वासन और संवेदनाओं का नेपाल के नेतृत्व ने स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों के अटूट ऐतिहासिक रिश्तों का प्रतीक बताया है।

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित देश में बचाव एवं राहत कार्यों के लिए हरसंभव मानवीय सहायता की पेशकश करने और एकजुटता व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मोदी द्वारा ‘‘फोन पर सद्भावनापूर्ण बातचीत और गहरी संवेदना व्यक्त करने’’ के लिए उनका आभार जताते हुए बालेन्द्र शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम इस मुश्किल घड़ी में नेपाल के प्रति एकजुटता व्यक्त करने वाले आपके आत्मीय शब्दों और सहायता की उदार पेशकश की दिल से सराहना करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सहयोग का यह भाव हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत रिश्तों को दिखाता है, जिन्हें हम बहुत महत्व देते हैं।’’ इससे पहले, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि उन्होंने शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई मौतों पर दुख जताया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत नेपाल को ‘‘हर संभव मानवीय मदद’’ देने के लिए तैयार है और भारतीय टीमें बचाव एवं राहत कार्यों में मिलकर काम कर रही हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़