देश का युवा राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मनाने पर मजबूर, सरकार कब तक रोजगार देने से पीछे हटेगी: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यही कारण है कि देश का युवा आज ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ मनाने पर मजबूर है। रोज़गार सम्मान है।
नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर सरकार रोजगार देने से कब तक पीछे हटेगी। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘यही कारण है कि देश का युवा आज ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ मनाने पर मजबूर है। रोज़गार सम्मान है। सरकार कब तक ये सम्मान देने से पीछे हटेगी?’’
इसे भी पढ़ें: चीनी घुसपैठ पर नित्यानंद राय का बयान शहीदों का अपमान, स्थिति स्पष्ट करे सरकार: कांग्रेस
कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, सरकारी पोर्टल पर नौकरियों के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन सिर्फ 1.77 लाख नौकरियां ही उपलब्ध हैं।
यही कारण है कि देश का युवा आज #राष्ट्रीय_बेरोजगारी_दिवस मनाने पर मजबूर है।
रोज़गार सम्मान है।
सरकार कब तक ये सम्मान देने से पीछे हटेगी?
Massive unemployment has forced the youth to call today #NationalUnemploymentDay.
Employment is dignity.
For how long will the Govt deny it? pic.twitter.com/FC2mQAW3oJ— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2020
अन्य न्यूज़















