योगी सरकार पर राहुल का हमला, कहा- हाथरस का सच छिपाने के लिए दरिंदगी पर उतरा यूपी प्रशासन

कांग्रेस नेता ने कहा कि कोई भी भारतीय ऐसे बर्ताव का समर्थन नहीं कर सकता। उन्होंने एक खबर भी साझा की है जिसके अनुसार, पीड़िता परिवार के परिवार से जुड़े एक बच्चे ने बताया कि पुलिस-प्रशासन परिवार को गांव से बाहर नहीं निकलने दे रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कोई भी भारतीय ऐसे बर्ताव का समर्थन नहीं कर सकता। उन्होंने एक खबर भी साझा की है जिसके अनुसार, पीड़िता परिवार के परिवार से जुड़े एक बच्चे ने बताया कि पुलिस-प्रशासन परिवार को गांव से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। इससे पहले, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया था। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल और प्रियंका को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया था।UP प्रशासन सच छुपाने के लिए दरिंदगी पे उतर चुका है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2020
ना तो हमें, ना मीडिया को पीड़िता के परिवार को मिलने दिया और ना उन्हें बाहर आने दे रहे हैं, ऊपर से परिवारजनों के साथ मार-पीट और बर्बरता।
कोई भी भारतीय ऐसे बरताव का समर्थन नहीं कर सकता। pic.twitter.com/5GMjlSBw1P
अन्य न्यूज़














