प्रियंका का योगी से आग्रह, डॉक्टर कफील खान को न्याय दिलवाइए

कुछ महीने पहले संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के सिलसिले में कफील खान को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह मथुरा जिला कारागार में बंद हैं।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि आप अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए डॉ कफ़ील को न्याय दिलवाने का पूरा प्रयास करेंगे।’’ इसके साथ ही उन्होंने गुरु गोरखनाथ के एक कथन का हवाला देते हुए लिखा ‘‘मन में रहिणां, भेद न कहिणां, बोलिबा अमृत वाणी, अगिला अगनी होईबा, हे अवधू तौ आपण होईबा पाणीं। इन पंक्तियों का भावार्थ है कि किसी से भेद न करो, मीठी वाणी बोलो, यदि सामने वाला आग बनकर जला रहा है तो हे योगी तुम पानी बनकर उसे शांत करो।’’कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डॉ कफ़ील खान की रिहाई का निवेदन किया। pic.twitter.com/00U31Az18H
— Congress (@INCIndia) July 30, 2020
इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने BSP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा की मदद के लिए उसके अघोषित प्रवक्ताओं ने जारी किया व्हिप
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के सिलसिले में कफील खान को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह मथुरा जिला कारागार में बंद हैं।
अन्य न्यूज़














