बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मरीज की मौत, कुल संख्या बढ़ कर हुई पांच

कुमार ने बताया कि रोहतास में दो और औरंगाबाद, जहानाबाद और शिवहर जिले में कोविड-19 के एक-एक मामले की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में सामने आये हैं जो 102 है।
रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम निवासी इस मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने पर नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ से उसका नमूना जांच के लिए पटना भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने से कुछ समय पहले ही उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि कोविड-19 के मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की 21 मार्च को और 17 अप्रैल को वैशाली जिला निवासी एक मरीज की पटना एम्स में मौत हुई थी। एक मई को पूर्वी चंपारण जिला निवासी एक मरीज की और दो मई को सीतामढी जिला निवासी एक मरीज की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हुई थी। कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामले सामने आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ कर 547 हो गये हैं। कुमार ने बताया कि रोहतास में दो और औरंगाबाद, जहानाबाद और शिवहर जिले में कोविड-19 के एक-एक मामले की पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में सामने आये हैं जो 102 है।#BiharFightsCorona 3rd update of the day.2 more covid-19 +ve cases in bihar taking the total to 549.details are as below.we are ascertaining their infection trail. pic.twitter.com/dGCAEBvnuQ
— sanjay kumar (@sanjayjavin) May 7, 2020
इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने दिया निर्देश, घर लौटे श्रमिकों को दें उनकी क्षमता के अनुरुप काम
अन्य न्यूज़














