योगी ने अधिकारियों को सुनिश्चित करने को कहा, प्रदेश में कोई भूखा ना रहे

मुख्यमंत्री मंगलवार को लॉकडाउन में ढील की व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि निषिद्ध क्षेत्रों में घर तक सामान पहुंचाने की व्यवस्था को जारी रखा जाए।
पुलिस प्रभावी गश्ती करते हुए यह सुनिश्चित करे कि कहीं भीड़ एकत्र ना हो। उन्होंने जनपदों में तैनात स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारियों को कोविड तथा गैर कोविड अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी इन अस्पतालों की समस्त व्यवस्थाओं की सीधी जानकारी प्राप्त करते हुए अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस, पीएसी, दमकल सेवा तथा रेलवे पुलिस के कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। चिकित्साकर्मियों को संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से उनका प्रशिक्षण कार्य निरन्तर संचालित किया जाए।देश में सबसे ज्यादा एमएसएमई उत्तर प्रदेश में है। एमएसएमई हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय से सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री जी एवं संपूर्ण कैबिनेट का हृदय से आभार।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 2, 2020
इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगी जिंदगी, दो महीने बाद चली बस
अन्य न्यूज़














