ओडिशा: चक्रवात Arnab और बाढ़ के असर के कारण CM Mohan Majhi ने दिवाली समारोह टाला

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने चक्रवात और बाढ़ से प्रभावित लोगों की दिक्कतों को देखते हुए अपने आवास पर दिवाली कार्यक्रम आयोजित न करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने लोगों से कोई भी उपहार या फूलों का गुलदस्ता न लाने की गुजारिश की है। साथ ही जनता से संकटग्रस्त क्षेत्रों के नागरिकों की मदद के लिए आगे आने की अपील भी की गई है।

भुवनेश्वर, सात नवंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने चक्रवात ‘अर्नब’ और उसके बाद राज्य के कई हिस्सों में आई बाढ़ से हुए नुकसान तथा प्रभावित लोगों की परेशानियों को देखते हुए इस साल अपने आवास पर दिवाली समारोह आयोजित नहीं करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि माझी के आवास पर दिवाली समारोह रद्द कर दिया गया है। उसने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों से इस मौके पर उपहार या फूलों के गुलदस्ते नहीं लाने का भी अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे आपदा प्रभावित इलाकों के लोगों की परेशानियों के प्रति संवेदनशील रहें और उनकी मदद के लिए आगे आएं।’’ इससे पहले माझी ने अक्टूबर में भारी बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों के प्रति एकजुटता जताते हुए दुर्गा पूजा समारोहों में भी हिस्सा नहीं लिया था। वह दुर्गा पूजा पंडालों में भी नहीं गए थे। चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण हुई भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से राज्य के दक्षिणी जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है और संपत्ति एवं फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़