मंत्रिपरिषद में जगह न मिलने पर NC विधायक Mubarak Gul ने साधी चुप्पी

नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता मुबारक गुल ने मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने के मुद्दे पर फिलहाल नेतृत्व से मतभेदों पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है। श्रीनगर में अपने आवास पर समर्थकों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह सही समय आने पर अपनी बात रखेंगे।
श्रीनगर, चार नवंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस के छह बार के विधायक मुबारक गुल ने उन्हें मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किए जाने को लेकर पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों पर बुधवार को कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गुल ने 27 अक्टूबर को पार्टी को चार नवंबर तक का समय दिया था कि वह मंत्रिपरिषद में शामिल किये जाने समेत उनकी अन्य मांगों पर विचार करे। नेकां विधायक ने बुधवार को अपने समर्थकों के साथ बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा की।
बैठक के बाद अपने आधिकारिक आवास पर पत्रकारों से बातचीत में गुल ने कहा कि वह उचित समय पर इस बारे में बयान देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने सहयोगियों की भावनाओं का बहुत सम्मान करता हूं, जो दशकों से मुझसे जुड़े हुए हैं।’’ हालांकि, गुल ने कहा कि फिलहाल वह इस मामले पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। गुल ने कहा, ‘‘ईश्वर की इच्छा से उचित समय पर चीजें सामने आएंगी... मुझे इस बारे में और कुछ नहीं कहना है।
मैं संघर्ष करने वाला व्यक्ति हूं और संघर्ष जारी रखूंगा।’’
अन्य न्यूज़













