Naveen Patnaik ने Odisha के BJP MPs से की अपील, माइनिंग कानून संशोधनों को बताया राज्य विरोधी

Naveen
ANI
अभिनय आकाश । Aug 29 2026 1:53PM

पने पत्र में पटनायक ने सत्ताधारी पार्टी के सांसदों से उन लोगों के हितों की रक्षा करने की भी अपील की, जिन्होंने उन्हें संसद के लिए चुना था। उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में संसद में 'माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026' के तौर पर पास किए गए इन बदलावों का ओडिशा पर दूरगामी असर पड़ेगा।

BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ओडिशा के BJP सांसदों को पत्र लिखकर MMDR एक्ट में किए गए उन बदलावों को वापस लेने की मांग की है, जिनसे उनके अनुसार राज्य सरकार की मिनरल राइट्स और मिनरल वाली ज़मीन पर टैक्स लगाने की शक्तियां सीमित हो जाएंगी। शनिवार को लिखे अपने पत्र में पटनायक ने सत्ताधारी पार्टी के सांसदों से उन लोगों के हितों की रक्षा करने की भी अपील की, जिन्होंने उन्हें संसद के लिए चुना था। उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में संसद में 'माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026' के तौर पर पास किए गए इन बदलावों का ओडिशा पर दूरगामी असर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Cabinet से हटाने की BJP साजिश पर Jual Oram का पलटवार, कहा- अब 2029 चुनाव लड़ूंगा

पटनायक ने लिखा, मैं आपसे (बीजेपी सांसदों से) पुरज़ोर अपील करता हूँ कि आप अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनें और ओडिशा की आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचें। मैं आपसे अपील करता हूँ कि आप MMDR एक्ट में किए गए उस संशोधन को चुनौती दें और उसे पलटने की मांग करें, जिससे राज्य सरकार की शक्तियाँ छिन जाती हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि संसद "भारतीय लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर" है और सांसद लोकतंत्र के इस "सबसे बड़े मंच" पर ओडिशा की आवाज़ हैं।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री Jual Oram ने लगाया छवि खराब करने और मंत्रालय से हटाने की साजिश का आरोप

पत्र में उन्होंने कहा ओडिशा की जनता ने अपने हितों की रक्षा के लिए आप पर भरोसा करके आपको चुना था। इसलिए यह बहुत चिंता की बात है कि आपने एक ऐसे मनमाने कानून के पक्ष में वोट दिया, जिसके ओडिशा के उन लोगों पर दूरगामी और बुरे असर पड़ेंगे जिन्होंने आप पर भरोसा किया था।" पटनायक ने 13 अगस्त को - जिस दिन ओडिशा के बीजेपी सांसदों के समर्थन से लोकसभा में यह बिल पास हुआ था - राज्य के लिए "काला दिन" बताया। उन्होंने यह भी कहा ओडिशा के लोगों पर दूरगामी असर डालने वाले प्रावधान होने के बावजूद, लोकसभा में इस बिल को दस मिनट से भी कम समय की चर्चा के बाद पास कर दिया गया। यह कोई मामूली कानून नहीं था।" पटनायक ने हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पत्र लिखकर MMDR संशोधन अधिनियम, 2026 पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह भी किया था। अपने हालिया पत्र में, पटनायक ने संशोधनों के प्रति अपना विरोध दोहराया और ओडिशा के BJP सांसदों से राज्य के हित में काम करने का आग्रह किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़