नाना पटोले बोले- हिंदुत्व से नहीं गांधीवादी विचारधारा से चलेगा भारत

महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मध्य मुंबई में पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटोले ने कहा कि गांधीवादी विचारधारा की जड़ें देश में गहरीं हैं और कोई भी उन्हें खत्म नहीं कर सकता है।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘गांधीवादी दर्शन को दुनिया भर में स्वीकार किया गया है। देश हिंदुत्व पर नहीं, गांधीजी की शिक्षाओं पर आगे बढ़ेगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि गांधीजी अपनी शिक्षाओं के माध्यम से आज भी जीवित हैं। पटोले ने कहा, ‘‘गांधी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उनके अहिंसा के उपदेश को दुनिया भर में स्वीकार किया गया है। देश की आजादी और संविधान इस समय खतरे में है और हमें उनकी रक्षा के लिए सतर्क रहना होगा।’’ इससे पहले दिन में, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘हिंदुत्ववादियों’’ को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे,लेकिन जहां सत्य है, वहां वह अब भी जीवित हैं।#WATCH महात्मा गांधी की हत्या करने के बाद हिंदूवादियों को लगता है कि वे ख़त्म हो गए हैं लेकिन महात्मा गांधी पहले भी थे और आज भी हैं। देश महात्मा गांधी के विचारों से आगे बढ़ेगा ना कि हिंदूवादी विचारधारा से: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले pic.twitter.com/zOPCenDCqC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2022
अन्य न्यूज़














