हिम्मत है तो संसद भंग कर Ballot Paper से चुनाव कराएं: Mallikarjun Kharge ने BJP को ललकारा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को संसद भंग कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से नाम हटाकर वोट चोरी की जा रही है। खरगे ने बताया कि कथित चुनावी धांधली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली करेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला बोला और उन पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को नष्ट करने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बात करते हुए, खड़गे ने सरकार को चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वे संसद भंग कर दें और बैलेट पेपर का इस्तेमाल करके चुनाव करवाएं। उन्होंने कहा कि जनता मौजूदा सरकार से नाखुश है और न्याय चाहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय चर्चाओं का केंद्र महंगाई, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दे होने चाहिए, न कि छोटी-मोटी आलोचनाएं।
इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: 2010 में Mock Parliament के आयोजन पर Meira Kumar ने लगाई थी फटकार, पर आज रुख बदल गया, Advani ने तब कायम की थी नजीर
खड़गे ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाए जा रहे 'मॉक पार्लियामेंट' (प्रतीकात्मक संसद) महाभियोग प्रस्ताव का भी जिक्र किया और सत्ताधारी पार्टी को उस दौर की याद दिलाई, जब संसद में उनकी केवल दो सीटें हुआ करती थीं। इससे पहले खरगे ने कहा था कि कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि यदि उसे अपने चुनावी प्रदर्शन पर भरोसा है, तो वह संसद भंग करके मतपत्रों के जरिए चुनाव का सामना करे। कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ एक नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली करने की घोषणा की है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूचियों से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
पार्टी का दावा है कि इससे विशेष रूप से अल्पसंख्यक तथा आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग प्रभावित हुए हैं। खरगे ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा कि वोट चोरी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। कुमार ने निर्वाचन आयोग में गड़बड़ी की है। सभी दल इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी धांधली के बारे में जागरूकता फैलाने का अपना अभियान जारी रखेगी, जिसके तहत शुक्रवार को एक प्रतीकात्मक संसद सत्र आयोजित किया जाएगा और एक नवंबर को रैली निकाली जाएगी। यह पूछे जाने पर कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) रैली में हिस्सा लेगी, खरगे ने नकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम लड़ेंगे, क्योंकि लोकतंत्र में जब तक आप लड़ेंगे नहीं, तब तक लोग जागरूक नहीं होंगे।
इसे भी पढ़ें: '2019 के बाद उद्धव जी ने मुझे कभी आमंत्रित नहीं किया', Maharashtra के एक कार्यक्रम में Devendra Fadnavis और Uddhav Thackeray के बीच दिखी हल्की-फुल्की नोकझोंक
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बारे में पूछे जाने पर खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी भविष्य के सभी चुनाव मतपत्रों के जरिए कराने की मांग जारी रखेगी। इन चुनावों में मतपत्रों के इस्तेमाल के बावजूद भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) ने सभी चार सीटें जीत लीं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपनी मांग छोड़ दें, क्योंकि वे (भाजपा) विधान परिषद चुनाव जीत गये हैं। एक समय ऐसा भी था, जब उसने (भाजपा ने) लोकसभा की केवल दो सीटें जीती थीं, (तब चुनाव मतपत्रों के जरिए होते थे)।
अन्य न्यूज़













