Maharashtra को Ukai Dam से मिलेगा 5 TMC पानी, Narmada ट्रिब्यूनल के तहत फैसला

Maharashtra को Ukai Dam से मिलेगा 5 TMC पानी, Narmada ट्रिब्यूनल के तहत फैसला
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

नर्मदा जल विवाद न्यायाधिकरण के फैसले के तहत महाराष्ट्र को गुजरात स्थित उकाई बांध से पांच टीएमसी पानी दिया जाएगा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब महाराष्ट्र की 80 प्रतिशत से अधिक तहसीलें गंभीर सूखे से जूझ रही हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बैठक में इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

नर्मदा जल विवाद न्यायाधिकरण के फैसले के अनुसार महाराष्ट्र को गुजरात के उकाई बांध से पांच टीएमसी पानी मिलेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण की समीक्षा समिति की बैठक में यह मुद्दा उठाया।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र के 80 प्रतिशत से अधिक तहसील गंभीर सूखे की चपेट में हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। नर्मदा न्यायाधिकरण ने महाराष्ट्र के लिए कुल 10 टीएमसी पानी का आवंटन किया है।

इसमें से पांच टीएमसी पानी डायवर्जन कनाल (पानी का मार्ग बदलने वाली नहर) के माध्यम से दिया जाना है, जबकि शेष पांच टीएमसी पानी उकाई बांध से उपलब्ध कराया जाना है। फडणवीस ने उकाई बांध से पांच टीएमसी पानी छोड़े जाने की मंजूरी मांगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़