NLSIU ने University Research Fellowship के लिए मांगे आवेदन, हर महीने मिलेंगे 2 लाख रुपये

Law Research Fellowship
AI Image

बेंगलुरु के नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सामाजिक विज्ञान, कानून और पब्लिक पॉलिसी में शोध करने वाले चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 2 लाख रुपये की फेलोशिप मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अगर आप भी सामाजिक विज्ञान, कानून या पब्लिक पॉलिसी की फील्ड में रिसर्च कर रहे हैं। वहीं साथ ही एक बेहतर एकेडमिक प्लेटफॉर्म की तलाश में हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, बेंगलुरु के नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी द्वारा यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। इस प्रोग्राम को शुरू करने का उद्देश्य रिसर्चर्स को प्रोत्साहित करना है। जिनका रिसर्च नए विचारों और संस्थागत सुधार या नीति की संभावनाओं से जुड़ा हो।

इस दौरान चयनिच उम्मीदवारों को NLSIU कैंपस में रहने के अलावा अपने शोध पर काम करने और यूनिवर्सिटी की एकेडमिक कम्युनिटी से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। आवेदन की लास्ट डेट 30 अक्टूबर 2026 है।

इसे भी पढ़ें: Career Tips: बिना भारी भरकम डिग्री के Prompt Engineer बनने के लिए सीखें Python और AI टूल्स

हर महीने 2 लाख रुपये फेलोशिप

यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 2 लाख रुपए फेलोशिप दी जाएगी। इससे ऐसे रिसर्च कार्य को महत्व मिलेगा, जो नए डेवलपमेंट दिखाते हैं और एजुकेशन फील्ड में अपना योगदान देते हों। इस कार्यक्रम में  इंटरडिसिप्लिनरी और विषय आधारित दोनों तरह के शोध कार्यों को जगह दी गई है।

NLSIU का रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम के बैच

यह रिसर्च फेलोशिप कार्यक्रम NLSIU के पहले से चल रहे एकेडमिक फेलोशिप प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहा है। इसके 3 बैच पूरे हो चुके हैं और कई फेलो आगे चलकर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में एकेडमिक पोस्ट और PhD प्रोग्राम्स से जुड़े हैं। साल 2025-26 में शुरू किए गए रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य इस अनुभव को आगे बढ़ाने के साथ-साथ रिसर्चर अलग-अलग विषयों पर रिसर्च के लिए मंच मौजूद कराना है।

वहीं चयनित फेलो को फेलोशिव के दौरान NLSIU कैंपस में रहकर अपने शोध कार्य पर काम करना होगा। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को अपना CV, 500 शब्दों में फेलोशिप के लिए इंट्रेस्ट और उद्देश्य बताने वाला स्टेटमेंट ऑफ पर्पस और 3 पेज का प्रस्तावित रिसर्च पेपर तैयार रखना होगा। इसके साथ ही रिसर्च प्रस्ताव में प्रमुख शोध प्रश्न, शोध पद्धति, साहित्य समीक्षा और प्रस्तावित टाइमलाइन भी होनी चाहिए। वहीं 3 पब्लिश एकेडमि राइटअप या अन्य स्कॉलरी वर्क सैंपल भी मांगे गए हैं।

क्वालिफिकेशन

आवेदन के दौरान कैंडिडेट्स को पहचान प्रमाण पत्र, 10-12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन और PhD से संबंधित प्रमाणपत्रों की PDF कॉफी उपलब्ध करानी होगी। इसके साथ ही दो प्रोफेशनल रेफरेंस के नाम और वर्तमान संपर्क विवरण, अंतिम वेतन पर्ची और अन्य संबंधित प्रमाणपत्र होने चाहिए।

30 अक्टूबर 2026 तक करें आवेदन

NLSIU की तरफ से प्राप्त सूचना के अनुसार, आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे तक है। आवेदन के लिए जीमेल अकाउंट की जरूरत होगी। वहीं हर उम्मीदवार सिर्फ एक बार आवेदन फॉर्म जमा कर सकता है। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल अधिसूचना में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़