किरेन रिजिजू का दावा, नरेंद्र मोदी के PM बनने के बाद देश की एक इंच जमीन नहीं गई

सपा सांसद श्याम सिंह यादव ने यूक्रेन संकट पर अपनी बात रखते हुए भारत और चीन की सीमा के संदर्भ में कुछ दावा किया। बाद में कानून मंत्री रिजिजू ने कहा कि बसपा सांसद को देश की संसद में ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर सरकार की सफाई, हरदीप पुरी बोले- US और UK की तुलना में कम बढ़े दाम
‘ऑपरेशन गंगा’ में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रिजिजू ने विपक्षी सदस्यों के आरोपों का प्रतिवाद करते हुए कहा, ‘‘इस तरह के युद्ध के हालात में सरकार जो भी करती है देश के लिए करती है। इस अभियान में तो सबको मौन व्रत रखना चाहिए था। अभियान खत्म होने के बाद आप कुछ कह सकते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं श्रेय देने के लिए नहीं कह रहा हूं। कोई भी सरकार होती यह करती है। यह हमारा कर्तव्य था।
अन्य न्यूज़













