केरलम में खुलेगा Maritime Museum और समुद्री जीव उद्यान, कैबिनेट ने SPV को दी मंजूरी

केरलम में खुलेगा Maritime Museum और समुद्री जीव उद्यान, कैबिनेट ने SPV को दी मंजूरी
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

तिरुवनंतपुरम में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने बताया कि मिशन समुद्र के तहत अंतरराष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय और समुद्री जीव उद्यान की स्थापना होगी। इसके संचालन के लिए कंपनी अधिनियम की धारा आठ के तहत एक विशेष इकाई बनाई जाएगी जिसे शुरुआती दौर में फाउंडेशन का रूप दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य आगामी छह महीने में इन परियोजनाओं से जुड़ी अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करने का है।

तिरुवनंतपुरम, चार नवंबर केरलम मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय और समुद्री जीव उद्यान परियोजनाओं को लागू करने के लिए गठित विशेष इकाई (एसवीपी) के ‘मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन’ और ‘आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन’ के मसौदे को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने यह जानकारी दी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सतीशन ने कहा कि एसपीवी को कंपनी अधिनियम की धारा आठ के तहत एक कंपनी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा और शुरुआत में इसे एक फाउंडेशन के रूप में स्थापित किया जाएगा।

ये दोनों परियोजनाएं सरकार की महत्वाकांक्षी मिशन समुद्र परियोजना का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का आर्थिक मॉडल बाद में तय किया जाएगा। सतीशन ने कहा, दोनों परियोजनाएं केरलम के पर्यटन क्षेत्र की पहचान बनेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय में केरलम के समृद्ध समुद्री इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। सतीशन ने कहा, ये दोनों परियोजनाएं सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल हैं। इन पर काम शुरू हो चुका है।

जैसा कि मैंने पहले बताया था, हमें उम्मीद है कि छह महीने में हम अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी कर लेंगे। दोनों परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़