Kashi Vishwanath Temple में दिवाली और धनतेरस पर सामान्य दर्शन, ऑनलाइन टिकट सेवा भी चालू रहेगी

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

वाराणसी में दिवाली और धनतेरस के त्योहार पर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन कर सकेंगे। प्रशासन के अनुसार दर्शन व्यवस्था सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगी, हालांकि अन्नकूट उत्सव की तैयारियों के चलते 9 नवंबर दोपहर से 10 नवंबर शाम तक सभी टिकट निलंबित रहेंगे।

वाराणसी, तीन नवंबर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दरवाजे दिवाली और धनतेरस पर श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे और दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी जारी रहेगी। मंदिर के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, नौ नवंबर की दोपहर श्रृंगार भोग आरती के बाद से 10 नवंबर की शाम सप्तर्षि आरती तक सभी श्रेणियों के टिकट निलंबित रहेंगे।

काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने कहा कि श्रद्धालु दिवाली और धनतेरस के दौरान सामान्य दिनों की तरह ही मंदिर में दर्शन कर सकेंगे, जिसमें ऑनलाइन टिकट बुकिंग के माध्यम से भी दर्शन शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट बुकिंग का निलंबन केवल निर्धारित अवधि तक ही सीमित रहेगा, ताकि अन्नकूट उत्सव से संबंधित व्यवस्थाएं की जा सकें। उन्होंने कहा कि शेष दिनों में मंदिर की अन्य सभी व्यवस्थाएं और सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़