Diwali पर Ethnic Look के लिए बेस्ट हैं Chandbali Earrings के ये नए डिजाइंस

दिवाली पर खूबसूरत एथनिक लुक पाने के लिए ट्रेंडिंग चांदबाली इयररिंग्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। साड़ी, लहंगा या शरारा के साथ कुंदन, मोती, लेयर्ड-झुमकी, ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर और एंटीक गोल्ड स्टाइल की चांदबालियां आपके रूप में चार चांद लगा देती हैं। इन्हें पहनकर आप बिना भारी गहनों के भी आसानी से शाही और स्टाइलिश अंदाज पा सकती हैं।
दिवाली का त्योहार नजदीक आ चुका है। इस दिन हर एक महिला चाहती है उसका देसी लुक एकदम कमाल का लगे। अक्सर भारी-भरकम कपड़े पहन लेने से बात नहीं बनती, असली निखार तो सही ज्वेलरी से ही आता है। अगर आप भी साड़ी, अनारकाली या शरारा के साथ कुछ ऐसा ढूंढ रही हैं, तो तुरंत सबका ध्यान खींच लें, तो आजकल ट्रेड में चल रही Chandbali Earrings एकदम परफेक्ट चॉइस रहेंगी।
इनकी सबसे अच्छी बात तो यह है कि इन्हें पहनते ही आपका चेहरा एकदम खिल उठेगा। यह आपको एकदम रॉयल लुक प्रधान करेगा और कुछ ही समय में स्टाइलिश लुक देगा।
कुंदन चांदबाली से पाएं पारंपरिक और शाही अंदाज
यदि आपको दिवाली आउटफिट पर एकदम रॉयल लुक चाहिए, तो कुंदन वाले चांदबाली इयररिंग्स को जरुर खरीदें। बता दें कि, इनमें लगे हुए चमकदार कुंदन स्टोन्स और बारीक कारीगरी इनको काफी खास बनाते हैं। गोल्डन फिनिश वाली कुंदन चांदबाली को बनारसी साड़ी, लहंगे या हैवी अनारकली सूट के साथ वियर कर सकते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इन इयररिंग्स को पहनने के बाद आपको बहुत ज्यादा हैवी ज्वेलरी पहनने की जरुरत नहीं है।
मोती वाली चांदबाली के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट बनेगा खास
एथनिक लुक को परफेक्ट बनाने के लिए पर्ल चांदबाली जरुर ट्राई करें। सफेद मोतियों से सजे हुए चांदबाली बेहद खूबसूरत लगते हैं। हर तरह के एथनिक आउटफिट पर मोती वाले चांदबाली बेहद ही प्यारे लगेंगे। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा। इन इयररिंग्स को आप शरारा सूट, चिकनकारी कुर्ते या सिल्क साड़ी के साथ पहन सकते हैं, यह आपके लुक को पूरा करेगा।
लेयर्ड और झुमकी स्टाइल चांदबाली
अगर आप दिवाली पर कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं, तो आप इस बार लेयर्ड या झुमकी स्टाइल चांदबाली आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। इस तरह के डिजाइंस में चांद के आकार के साथ नीचे की तरफ छोटी झुमकियां या मोतियों की लड़ियां लगी होती है। इस तरह की चांदवाली को दिवाली से लेकर वेडिंग फंक्शन, संगीत, रिसेप्शन या दिवाली पार्टी में भी पहन सकते हैं। यदि आप अपने बालों को बन स्टाइल में बनाएंगी तो इनका स्टाइल खिलकर दिखेगा और आपका रुप काफी खास नजर आएगा।
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चांदबाली इयररिंग्स
दिवाली पर एकदम परफेक्ट एथनिक लुक चाहिए, तो इस बार आप ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चांदबाली इयररिंग्स को जरुर वियर करें। यह आपके लुक को इन्हांस करेगा। इन पर बनीं बारीक नक्काशी, छोटे घुंघरु और एंटीक फिनिश है इन्हें अलग दिखाने में मदद करती है। इनको आप कुर्तियों के साथ ही लॉन्ग स्कर्ट, प्लाजो सूट और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी स्टाइल कर सकते हैं।
एंटीक गोल्ड चांदबाली इयररिंग्स
इस बार आप ट्रेडिशनल लुक में जान डालने के लिए एंटीक गोल्ड चांदबाली इयररिंग्स जरुर पहनें। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगी। वैसे इनकी चमक आपको असली सोने जैसा एहसास देने में मदद करती है। आप इनमें ट्रेडिशनल डिजाइन जैसे कि मोर, कमल या टेंपल आर्ट की नक्काशी वाली इयररिंग्स को खरीद सकती है। इस तरह की चांदबाली आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन भी खरीद सकती हैं।
अन्य न्यूज़













