भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी Velavan Senthilkumar ने Greg Lobban को हराकर जीता Czech Open खिताब

चेक गणराज्य के ब्रनो में आयोजित 35,000 डॉलर इनामी प्रतियोगिता में वेलवन सेंथिलकुमार ने शीर्ष वरीय खिलाड़ी को चार गेम में मात दी। 28 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी के करियर का यह 12वां पीएसए टूर और दूसरा कॉपर-स्तरीय खिताब है। वहीं यूएस ओपन में भारत के अभय सिंह और वीर चोटरानी को हार का सामना करना पड़ा।
नयी दिल्ली, तीन नवंबर भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वेलवन सेंथिलकुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ब्रनो में खेले गए 35,000 अमेरिकी डॉलर इनामी चेक ओपन का खिताब जीता। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन को चार गेम तक चले मैच में हराया। विश्व में 42वें नंबर के खिलाड़ी और यहां चौथी वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार ने लोब्बन को 13-11, 11-5, 8-11, 11-7 से पराजित करके अपना 12वां पीएसए टूर खिताब जीता।
यह उनका दूसरा कॉपर-स्तरीय खिताब है। इससे पहले उन्होंने अगस्त में बुडापेस्ट ओपन के रूप में अपना पहला कॉपर-स्तरीय खिताब जीता था। इस बीच फिलाडेल्फिया में चल रहे 241,000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए प्लैटिनम स्तर की प्रतियोगिता यूएस ओपन में मिस्र के विश्व में नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त मुस्तफा असल ने पहले दौर में भारत के विश्व रैंकिंग में 24वें नंबर के खिलाड़ी अभय सिंह को 11-3, 11-1, 11-7 से हराया।
मिस्र के खिलाड़ी ने इसके बाद दूसरे दौर में भारत के एक अन्य खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 36वें नंबर पर काबिज वीर चोटरानी को 11-1, 11-6, 11-4 से शिकस्त दी।
अन्य न्यूज़













