Jammu के RS पुरा में विदेशी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील डेटा देने के आरोप में दो गिरफ्तार

Jammu के RS पुरा में विदेशी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील डेटा देने के आरोप में दो गिरफ्तार
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

जम्मू पुलिस ने आरएस पुरा सीमावर्ती क्षेत्र में देश की सुरक्षा से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज और तस्वीरें विदेशी खुफिया एजेंटों को भेजने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में अखनूर का अरुण कुमार और मोखे का गौरव शर्मा शामिल हैं। दोनों पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

(भाष) जम्मू जिले के आरएस पुरा सीमावर्ती क्षेत्र में विदेशी खुफिया एजेंटों और आतंकवादी संगठनों से जुड़े आकाओं को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए पुलिस ने सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान अखनूर के मथवार निवासी अरुण कुमार और मोखे निवासी गौरव शर्मा के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, आरएस पुरा थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धाराओं तीन और पांच और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 152 व 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी राज्य की सुरक्षा से जुड़ी तस्वीरें और इलेक्ट्रॉनिक डेटा विदेशी खुफिया एजेंटों तथा पाकिस्तान स्थित संगठनों समेत आतंकवादी संगठनों से जुड़े आकाओं के साथ कथित तौर पर साझा कर रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़