Gujarat DGP जी. एस. मलिक ने Ahmedabad में She Team संग मनाया रक्षाबंधन

अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय पुलिस थाने की महिला कर्मियों ने पुलिस महानिदेशक जी. एस. मलिक को रक्षा सूत्र बांधकर यह पर्व मनाया। इस अवसर पर डीजीपी ने वरिष्ठ नागरिकों की सहायता और सुरक्षा में ‘शी टीम’ के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह स्नेह पुलिस और समाज के बीच के मजबूत रिश्ते को दर्शाता है।
गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी. एस. मलिक ने शुक्रवार को यहां महिला पुलिस अधिकारियों की विशेष इकाई ‘शी टीम’ की सदस्यों के साथ रक्षाबंधन मनाया। अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय पुलिस थाने की ‘शी टीम’ की महिला कर्मियों ने डीजीपी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। मलिक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर ‘शी टीम’ ने स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में राखी बांधी।
इसे भी पढ़ें: Nepal Flash Floods | नेपाल का यू-टर्न! बाढ़ राहत के लिए भारत और चीन समेत विदेशी टीमों को दी मंजूरी
उनका यह स्नेह पुलिस और समाज के बीच मजबूत रिश्ते को दर्शाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शी टीम वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और सहायता में भी सराहनीय भूमिका निभा रही है, जिससे समुदाय में देखभाल, सुरक्षा और संवेदनशीलता की भावना और मजबूत हो रही है।
अन्य न्यूज़














