Devendra Fadnavis बोले: Nashik में Kumbh Mela कार्यों से दिक्कत, काम पूरा होने पर होगी सराहना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक और त्र्यंबकेश्वर में वर्ष 2027-28 के कुंभ मेले से जुड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के कारण स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों को स्वीकार किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जनता इन विकास कार्यों की सराहना और स्वागत करेगी। मुख्यमंत्री ने साधुग्राम के लिए 2,500 करोड़ रुपये में भूमि के स्थायी अधिग्रहण की भी घोषणा की।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि 2027-28 के कुंभ मेले से पहले नासिक और त्र्यंबकेश्वर में जारी बुनियादी ढांचे के कार्यों से लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि काम पूरा होने के बाद यही लोग इसकी सराहना करेंगे। फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं इस बात को समझता हूं कि सभी काम एक साथ शुरू होने के कारण नासिक और त्र्यंबकेश्वर के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमें भी लोगों की नाराजगी और आलोचना झेलनी पड़ रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मंत्री गिरीश महाजन, दादा भुसे और विधायकों को भी इस आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन उन्हें इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि बदलाव और विकास में समय लगता है।
उन्होंने कहा, ‘‘बदलाव रातोंरात नहीं होता। काम पूरा होने के बाद यही लोग हमें माला पहनाएंगे, आशीर्वाद देंगे और निश्चित रूप से हमारी सराहना करेंगे।’’ मुख्यमंत्री ने महापौरों और पार्षदों से विकास कार्य कराने में हिचकिचाहट नहीं दिखाने की अपील की। फडणवीस ने कहा कि कुंभ मेले के लिए अब बहुत कम समय बचा है और तैयारियों को समय पर पूरा करना एक बड़ी चुनौती है।
इसे भी पढ़ें: Nashik बनेगा प्रमुख Growth Hub, Devendra Fadnavis ने कहा उद्योगों में फिर लौटी रफ्तार
उन्होंने भरोसा जताया कि स्थानीय अधिकारी पूरी लगन से काम में जुटे हुए हैं। फडणवीस ने तीन दिवसीय ‘सिंहस्थ महाकुंभ भक्ति संगम’ कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि कुंभ मेले के लिए जिस जमीन पर ‘साधुग्राम’ बनाया जा रहा है, उसे सरकार 2,500 करोड़ रुपये में स्थायी रूप से अधिग्रहीत करेगी। उन्होंने कहा कि इस भूमि का इस्तेमाल भविष्य में होने वाले कुंभ मेलों के लिए भी किया जाएगा।
अन्य न्यूज़














