मंगेतर के साथ 'तूफानी' रात की ख्वाहिश, S@X पावर बढ़ाने के लिए खाई गोलियां, बिस्तर पर जाने से पहले ही पहुंचा श्मशान

साइबर सिटी गुरुग्राम से एक हैरान करने वाली और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ एक 29 वर्षीय युवक की कथित तौर पर सेक्स-बढ़ाने वाली दवा (Sex-Enhancing Drug) के ओवरडोज के कारण मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक अपनी मंगेतर से मिलने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसके पहुँचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
साइबर सिटी गुरुग्राम से एक हैरान करने वाली और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ एक 29 वर्षीय युवक की कथित तौर पर सेक्स-बढ़ाने वाली दवा (Sex-Enhancing Drug) के ओवरडोज के कारण मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक अपनी मंगेतर से मिलने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसके पहुँचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रोहित लाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नागपुर का रहने वाला था। रोहित नई दिल्ली में 'क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया' में कार्यरत था और गुरुग्राम के सेक्टर 53 स्थित एक पीजी (PG) में रहता था। घटना का पता गुरुवार सुबह तब चला जब रोहित का एक सहकर्मी उसे लेने उसके कमरे पर पहुँचा। दोनों अक्सर साथ ही ऑफिस जाया करते थे। जब रोहित ने न तो फोन उठाया और न ही काफी देर तक दरवाजा खोला, तो सहकर्मी को शक हुआ और उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
इसे भी पढ़ें: Christmas 2026 पर रिलीज़ होगी Shah Rukh Khan की मेगा-एक्शन फिल्म King, मेकर्स ने टीज़र के साथ मचाया गदर
पूरी घटना पर पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह तब सामने आई जब लाल के एक सहकर्मी ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सहकर्मी ने बताया कि वे आमतौर पर साथ ही ऑफिस जाते थे, लेकिन उस दिन लाल ने न तो फोन उठाया और न ही दरवाज़ा खोला। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाज़ा तोड़कर अंदर गई, जहां लाल बिस्तर पर मृत पड़ा मिला। अधिकारियों को कमरे से कुछ दवाओं और हेल्थ सप्लीमेंट्स के रैपर मिले।
एक वरिष्ठ जांच अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि लाल ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को शक है कि उसने सेक्स-बढ़ाने वाली दवा का सेवन किया था, और संभवतः ओवरडोज़ के कारण उसे दिल का दौरा पड़ गया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिवार वालों को सौंप दिया। अधिकारियों ने विसरा और बरामद दवाओं को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें: Sonam Kapoor ने दिखाई अपने 'कंप्लीट' परिवार की झलक: दूसरे बेटे और वायु के साथ बिताए लम्हों को बताया 'एक सपना'
सेक्टर 53 के SHO सतेंद्र रावल ने कहा, "मौत का सही कारण विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।"
अन्य न्यूज़














