Bankipur By-Election: BJP उम्मीदवार Abhishek Sinha ने वापस लिया नामांकन, सियासी गलियारों में हलचल

BJP
ANI
अंकित सिंह । Jul 10 2026 5:54PM

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन दाखिल करने के ठीक अगले दिन अपना नाम वापस लेकर सबको चौंका दिया है। इस अप्रत्याशित फैसले के पीछे फिलहाल पारिवारिक कारणों का हवाला दिया गया है, जिससे बांकीपुर उपचुनाव में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर चर्चाएं तेज है। यहां से भाजपा ने अभिषेक सिन्हा बंटी को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, आज बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अपने आप में यह चौंकाने वाला फैसला है। इसके पीछे क्या वजह है, इसको लेकर अब तक कोई बात नहीं कहीं जा रही है। अभिषेक ने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ पाने की जानकारी दी है। उन्होंने इसके लिए पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने में असर्मथता जताई है। आपको बता दें कि कल यानी कि गुरुवार को अभिषेक सिन्हा ने अपना नामांकन दाखिल किया था। 

इसे भी पढ़ें: BJP का Mission 2024: एक करोड़ Digital ट्रेंड कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य, 12 लाख जुड़े

बाद में बिहार की राजधानी पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सिन्हा ने कहा कि उन्होंने उपचुनाव की दौड़ से हटने के अपने फैसले के बारे में बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी को बता दिया है। हालांकि, उन्होंने यह मौका देने के लिए पार्टी नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया। न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए NDA उम्मीदवार के तौर पर चुना था। इसके लिए मैं केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मैं विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहता हूं कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूंगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़