असम में बाढ़ को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- हर संभव मदद का हाथ बढ़ाएं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि हर संभव मदद का हाथ बढ़ाएं। असम में अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 28 जिलों में करीब 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ पूरा देश असम के साथ है। असम के लोग अपने साहसी स्वभाव से इस मुसीबत का डटकर सामना कर रहे हैं और इस आपदा से उबर जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि हर संभव मदद का हाथ बढ़ाएं।’’
इसे भी पढ़ें: बाढ़ प्रभावित असम को सहयोग की जरूरत, काफी लोगों की जा चुकी हैं जान: सुनील छेत्री
असम में अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के 28 जिलों में करीब 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 102 हो गई है। 76 लोगों की मौत बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में हुई है जबकि 26 की मौत भूस्खलन में हुई है।
पूरा देश असम के साथ है।
असम के लोग अपने हिम्मती स्वभाव से इस मुसीबत का डटकर सामना कर रहे हैं और इस आपदा से उबर आयेंगे।
कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि हर संभव मदद का हाथ बढ़ायें। pic.twitter.com/FZ9SnM1FZK— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 18, 2020
अन्य न्यूज़















