बाढ़ प्रभावित असम को सहयोग की जरूरत, काफी लोगों की जा चुकी हैं जान: सुनील छेत्री

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि प्रार्थनाओं के साथ, असम की ओर ध्यान दिये जाने की जरूरत और बाढ़ से उबरने के लिये मदद की जरूरत है।
नयी दिल्ली भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य असम पर तुरंत ध्यान देने और सहायता दिये जाने की जरूरत है क्योंकि यहां कई जलमग्न जिलों में लोगों की जान जा चुकी है और काफी लोग विस्थापित हो चुके हैं। बाढ़ से अभी तक 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और राज्य के 26 जिलों में करीब 40 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क भी करीब 90 प्रतिशत जलमग्न हो चुका है।
इसे भी पढ़ें: देवेगौड़ा की PM मोदी से अपील, कहा- असम में बाढ़ के कारण मची तबाही पर तत्काल दें ध्यान
देश में कोविड-19 महामारी के बीच सभी का ध्यान इस विपदा की ओर कराते हुए छेत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘प्रार्थनाओं के साथ, असम की ओर ध्यान दिये जाने की जरूरत और बाढ़ से उबरने के लिये मदद की जरूरत है। ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘इस विपदा में काफी जान जा चुकी हैं, जिसमें लोग और जानवर शामिल है और मैं सिर्फ उम्मीद ही कर सकता हूं कि इनकी संख्या बढ़े नहीं। ’’ खेल जगत से असम में बाढ़ की ओर ध्यान दिलाने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं।
Along with the prayers, Assam needs as much attention and help as possible to recover from the floods it is under.
There’s been considerable loss of life - both man and animal , and I can only sincerely hope that the numbers don’t rise. #AssamFloods— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) July 17, 2020
अन्य न्यूज़















