सामाजिक कार्यकर्ता Anna Hazare वायरल संक्रमण के कारण Bombay Hospital में भर्ती

Anna Hazare
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को वायरल संक्रमण और गंभीर निर्जलीकरण के चलते मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय हजारे को पहले अहिल्यानगर के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया था। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी स्थिति का विस्तृत आकलन कर रहे हैं, जिसके आधार पर आगे का इलाज तय होगा।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को वायरल संक्रमण और गंभीर निर्जलीकरण (शरीर में पानी की कमी) के इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हजारे के एक सहयोगी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सहयोगी के अनुसार, 89 वर्षीय हजारे को सोमवार को दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल लाया गया।

इसे भी पढ़ें: Mumbai Auto Taxi Fare Hike | मुंबईकरों की जेब पर बढ़ा बोझ! ऑटो और टैक्सी का किराया महंगा, नई दरें लागू

इससे पहले उन्हें शुरुआती इलाज के लिए अहिल्यानगर जिले के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि बॉम्बे अस्पताल के डॉक्टर हजारे की स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत आकलन कर रहे हैं, जिसके आधार पर आगे के इलाज के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़