केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah का तीन दिवसीय West Bengal दौरा! सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास परियोजनाओं पर रहेगा मुख्य फोकस

Amit Shah
ANI
रेनू तिवारी । Jul 17 2026 9:57AM

मई में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत और राज्य में उसकी पहली सरकार बनने के बाद गृह मंत्री का यह पश्चिम बंगाल का पहला विस्तृत दौरा होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय विस्तृत दौरे पर रहेंगे। राज्य में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत और राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के बाद गृह मंत्री का यह पहला बड़ा और महत्वपूर्ण दौरा है। अपने इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान अमित शाह सीमा सुरक्षा, शासन (गवर्नेंस), कानून-व्यवस्था और राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठकें करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir के डोडा में सुरक्षाकर्मियों की राइफल छीनने की कोशिश, गोलीबारी में युवक की मौत, 3 जवान घायल, धार्मिक उपदेशक हिरासत में लिया गया

मई में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत और राज्य में उसकी पहली सरकार बनने के बाद गृह मंत्री का यह पश्चिम बंगाल का पहला विस्तृत दौरा होगा। शाह इस तीन दिवसीय दौरे में 18 जुलाई को सिलीगुड़ी में जुमागाछ सीमा चौकी जाएंगे, जहां वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों से बातचीत करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि वह सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री उसी दिन बाद में पश्चिम बंगाल से जुड़े सीमावर्ती मुद्दों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाह राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू किए जाने की समीक्षा भी करेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत गृह मंत्री शनिवार शाम पश्चिम बंगाल में जन्म और मृत्यु पंजीकरण से जुड़े विषयों पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने 'प्राइम टाइम' भाषण में फिर उठाया 2020 की चुनावी हार का मुद्दा, गोपनीय दस्तावेज किए सार्वजनिक, विपक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

वह अगले दिन कोलकाता पहुंचेंगे और राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाह अलीपुर स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय में ‘शब्द संग्रहालय’ (म्यूजियम ऑफ वर्ड्स) के पहले चरण का उद्घाटन भी करेंगे। वह कोलकाता के ‘विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर’ में अमूल डेयरी के दही प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़