शाम की बड़ी खबरें: PM Modi की लोकल खरीदारी की अपील, खरगे ने चुनाव रद्द करने की मांग रखी

रविवार शाम तक की प्रमुख खबरों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से त्योहारों पर स्थानीय कारीगरों के उत्पाद खरीदने का आग्रह किया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पिछले दो वर्षों के विधानसभा चुनाव रद्द करने और भविष्य में मतपत्रों से मतदान कराने की मांग उठाई। इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद पर कड़ा रुख दोहराया और मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया।
‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं: दि44 मोदी लीड मन की बात दीपावली से पहले प्रधानमंत्री की नागरिकों से अपील: स्थानीय कारीगरों के बनाए उत्पादों को प्रमुखता दें नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नागरिकों से अपील की कि वे आगामी दीपावली और अन्य त्योहारों की खरीदारी करते समय स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा मिलेगा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी।
प्रादे99 बिहार लीड खरगे खरगे ने पिछले दो वर्षों में हुए विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग की पटना, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को ‘‘आजादी की दूसरी लड़ाई’’ करार देते हुए इस प्रक्रिया को तत्काल रोकने, भविष्य के सभी चुनाव मतपत्रों के जरिये कराने और पिछले दो वर्षों में हुए सभी विधानसभा चुनावों को रद्द करने की रविवार को मांग की।
दि61 न्यायमूर्ति कौल कॉलेजियम कॉलेजियम को विरोध करना चाहिए, पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ सरकार के प्रति बेहद विनम्र थे: न्यायमूर्ति कौल नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश संजय किशन कौल ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की न्यायिक नियुक्तियों से जुड़ी कार्यशैली की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि वह ‘‘सरकार के प्रति जरूरत से ज्यादा विनम्र’’ थे।
दि60 जयशंकर लीड संघर्ष आतंकवाद का इस्तेमाल राष्ट्रीय नीतियों को आगे बढ़ाने के साधन के रूप में करना अस्वीकार्य: जयशंकर नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि आतंकवाद का इस्तेमाल ‘‘किसी देश की नीतियों को आगे बढ़ाने के साधन’’ के रूप में करना पूरी तरह अस्वीकार्य है तथा इसे कभी उचित नहीं ठहराया जा सकता और न ही इसके पक्ष में कोई तर्क दिया जा सकता है।
दि62 दिल्ली जेएनयू एबीवीपी एबीवीपी का दावा, जेएनयू की दीवारों पर लिखे गए उमर खालिद को रिहा करो के नारे; सख्त कार्रवाई की मांग नयी दिल्ली, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में “उमर खालिद को रिहा करो” और “नक्सलबाड़ी जिंदाबाद” जैसे आपत्तिजनक राजनीतिक नारे लिखे जाने का आरोप लगाया है। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रादे86 मप्र अधिकारी जांच मप्र में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में 392 अधिकारी-कर्मचारी जांच के दायरे में, सात बर्खास्त भोपाल, मध्यप्रदेश में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में 392 अधिकारी-कर्मचारी जांच के दायरे में हैं, जिनमें से सात को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
दि18 वायुसेना प्रमुख लीड एकीकरण ‘थिएटराइजेशन’ सुरक्षा जरूरतों के अनुरूप हो, लड़ाकू विमानों का स्थायी बंटवारा न हो: वायुसेना प्रमुख नयी दिल्ली: तीनों सेनाओं के एकीकरण (थिएटराइजेशन) की योजना पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय वायुसेना इसे लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य संसाधनों को स्थायी रूप से भौगोलिक क्षेत्रों में बांटने की कवायद के रूप में नहीं देखती।
प्रादे81 आंध्र प्रदेश लीड बारिश गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब, आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी अमरावती, आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवदाब 27 अक्टूबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और इसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
प्रादे23 तमिलनाडु इसरो नारायणन इसरो के पास 2029 तक चार प्रक्षेपण स्थल होंगे : नारायणन चेन्नई: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि 2029 तक देश में चार प्रक्षेपण स्थल चालू हो जाएंगे, जिससे भारत की अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों में काफी विस्तार होगा।
वि7 संरा भारत पाकिस्तान सेना ही पाकिस्तान की ‘वास्तविक शासक’ है : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में सुनाई खरी-खोटी संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में नयी दिल्ली की छवि को तोड़-मरोड़कर पेश करने की पाकिस्तान की कोशिशों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि इस्लामाबाद की ‘फॉर्म 47 सरकार’ देश के वास्तविक शासकों यानी पाकिस्तानी सेना के निर्देशों को दरकिनार करने की ‘‘हिम्मत नहीं कर सकती।’’
अर्थ29 कच्चा तेल समीक्षा पश्चिम एशिया तनाव से कच्चा तेल 120 डॉलर के करीब पहुंचने की आशंका: विश्लेषक नयी दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते वैश्विक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर अगले सप्ताह भी जारी रहने की आशंका है। इससे आपूर्ति बाधित होने की चिंताएं बनी हुई हैं। वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व का मौद्रिक नीति संबंधी फैसला बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।
खेल19 खेल टेनिस एआईटीए खिलाड़ी चुनाव भूपति, सानिया ने एआईटीए चुनाव के लिए भरा नामांकन, लिएंडर पेस दौड़ में नहीं नयी दिल्ली, भारतीय टेनिस के दिग्गज महेश भूपति और सानिया मिर्जा ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के असाधारण योग्यता वाले खिलाड़ियों के चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किए हैं और इस तरह दोनों ने आम सभा और कार्यकारी समिति में प्रतिनिधित्व हासिल करने के लिए दावेदारी पेश की है।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें : वि19 रूस शत्रुतापूर्ण गतिविधि रूस की शत्रुतापूर्ण गतिविधियों की रणनीति में बदलाव: माहिर जासूसों की जगह अब ‘गिग इकॉनमी’ के एजेंट लंदन, स्कॉटलैंड के सांसद ग्रीम डाउनी की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की शत्रुतापूर्ण गतिविधियों से ब्रिटेन को हर साल कम से कम दो अरब पाउंड का नुकसान होता है। डाउनी ने सरकार से इन गतिविधियों के कारण देश को होने वाले नुकसान का आकलन करने की मांग की है।
वि17 साइबर सुरक्षा 70 प्रतिशत वेबसाइट को प्रभावित करने वाली गंभीर खामी से साइबर सुरक्षा जगत में हड़कंप मेलबर्न, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पीएचपी (हाइपरटेक्स्ट प्रीप्रोसेसर) में एक गंभीर खामी का खुलासा हुआ है। दुनिया की 70 प्रतिशत से अधिक वेबसाइट की बुनियाद इसी लैंग्वेज पर टिकी है।
अन्य न्यूज़













