World Polio Day: हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व पोलियो दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

World Polio Day
AI Image

हर साल 24 अक्टूबर को जोनास साल्क के जन्मदिन पर विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। वैश्विक टीकाकरण और निगरानी से जंगली पोलियो के मामलों में 99 प्रतिशत से अधिक कमी आई है। साल 2014 में भारत पोलियो मुक्त हुआ और बच्चों को सुरक्षित रखने हेतु समय पर टीका लगाना जरूरी है।

हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को पोलियो टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरुक किया जाता है। वहीं 24 अक्टूबर को दुनिया भर में पोलियो के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। पोलियो एक वायरल संक्रमण है, जोकि रीढ़ की हड्डी की नसों को प्रभावित करता है। वहीं भारत ने भी पोलियो के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। लेकिन वैश्विक स्तर पर अभी भी यह बीमारी एक महत्वपूर्ण चुनौती है। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व आदि के बारे में..

इतिहास

हर साल पोलियो दिवस जोनास साल्क के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। बता दें कि जोनास साल्क ने पोलियो वैक्सीन की खोज करने वाली पहली टीम का नेतृत्व किया था। वहीं साल 1988 में विश्व स्वास्थ्य सभा ने दुनिया के सभी देशों से पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए एक मिशन शुरू किया था। इस मिशन के जरिए सभी बच्चों को इन बीमारी से बचाने के लिए टीका दिए जाने पर जोर दिया गया।

वहीं साल 2002 में WHO यूरोपीय क्षेत्र को पोलियो मुक्त घोषित किया गया था। तभी से हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक करने का काम किया जाता है। क्योंकि यह ऐसी गंभीर बीमारी है, जो 5 साल से कम उम्र के बच्चों को होती है और इससे बचाव के लिए बच्चों को समय पर सभी टीके देना जरूरी है। वहीं साल 2014 में भारत भी पोलियो मुक्त देश बन गया था।

महत्व

विश्व स्वास्थ्य सभा ने साल 1988 में वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल को समर्थन दिया था। हर साल दुनिया में उस समय करीब 3.5 लाख पोलियो के मामले सामने आते थे। लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रयासों, टीकाकरण और निगरानी की वजह जंगली पोलियोवायरल के मामलों में करीब 99% से अधिक कमी आई है।

थीम

हर साल विश्व पोलियो दिवस के मौके पर एक खास थीम रखी जाती है। इस बार यानी कि 2026 में 'एक दिन, एक लक्ष्य: पोलियो का खात्मा।' थीम रखी गई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़