Jammu and Kashmir के डोडा में सुरक्षाकर्मियों की राइफल छीनने की कोशिश, गोलीबारी में युवक की मौत, 3 जवान घायल, धार्मिक उपदेशक हिरासत में लिया गया

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा सुरक्षाकर्मियों की सरकारी राइफल छीनने का प्रयास किए जाने के बाद हुई गोलीबारी में उसकी मौत हो गयी, जबकि विशेष अभियान समूह (एसओजी) के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। जाइ-गंडोह मार्ग पर सुरक्षाबलों की राइफल छीनने के कथित प्रयास के बाद हुई गोलीबारी में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि विशेष अभियान समूह (SOG) के तीन जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस घटना की पुष्टि की है। एहतियात के तौर पर भद्रवाह शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई! जैश-ए-मोहम्मद के 5 और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, 'टाइम बम' बनाने की थी साजिश
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, घटना से उसका क्या संबंध है, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद एसओजी की एक टीम बृहस्पतिवार को भद्रवाह कस्बे से लगभग 35 किलोमीटर दूर जाइ-गंडोह मार्ग पर घात लगाकर बैठी थी।
उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे एसओजी टीम ने एक युवक को रोका, जिसने कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर उनकी सरकारी राइफल छीनने का प्रयास किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हाथापाई के दौरान एसओजी के एक जवान ने गोली चला दी। इसमें युवक को गोली लगी, जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।’’ अधिकारियों के अनुसार, चारों को पहले भद्रवाह के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।
इसे भी पढ़ें: US Iran War Update | अमेरिकी हवाई हमलों में अब पुल भी निशाना, ईरान का मिसाइलों से पलटवार, कतर और बहरीन में सायरन
चिका गांव निवासी 30 वर्षीय आरिफ हुसैन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है। एहतियात के तौर पर भद्रवाह शहर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने जाइ क्षेत्र में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है।
अन्य न्यूज़















