UPESSC ने शुरू किया TGT भर्ती का रजिस्ट्रेशन, 17735 पदों के लिए मांगे आवेदन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी के 17735 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। बीएड और टीईटी उत्तीर्ण पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 तय की गई है।
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की तरफ से टीचर्स के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया गया है। आयोग की तरफ से ट्रेंड टीचर यानी कि TGT के 17735 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट कर दिए गए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करके आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। बता दें कि, फॉर्म भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 निर्धारित की है।
भर्ती के लिए पात्रता कर लें चेक
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से 50% अंकों के साथ संबंधित विषयों के साथ स्नातक उत्तीर्ण किया हो या 45% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रेजुएशन) पास किया हो। इसके अलावा अभ्यर्थी ने BEd उत्तीर्ण किया हो और अपर प्राइमरी स्तर (कक्षा 6-8) के लिए UPTET या CTET परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 21 साल से कम और अधिकतम आयु 62 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप यूपी टीजीटी भर्ती फॉर्म 2026 भरने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर "TGT आवेदन फॉर्म" पर क्लिक करें।
- नए पेज पर New Candidate में क्रिएट योर आईडी पर जाकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद Sign In के जरिए सभी डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करने के बाद कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा कर लें।
- अब फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अन्य न्यूज़













