आप सरकार का दावा, केजरीवाल के दिल्ली मॉडल ने कोरोना के हालात में किया सुधार

बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान में यह बात कही गई है। बयान के अनुसार, दिल्ली में अगस्त में मृत्यु दर भी गिरकर 1.4 प्रतिशत रह गई है जबकि राष्ट्रीय मृत्युदर 1.92 प्रतिशत है।
इसके अलावा दिल्ली में संक्रमण से उबरने की दर 90.2 प्रतिशत जबकि देश में 72.5 प्रतिशत है। बयान में कहा गया है कि संक्रमण के मामलों की दर में भी 18 जून से 16 अगस्त के बीच काफी गिरावट आई है। बयान में दावा किया गया है कि आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजेन टेस्ट दोनों में संक्रमण की दर में भारी गिरावट आई है। बयान के अनुसार, कोविड-19 से निपटने के लिये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किये गए प्रयास रंग ला रहे हैं। दिल्ली की स्थिति देश के बाकी हिस्से से काफी अच्छी है।हमारी कोशिश है कि देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक दिल्ली मॉडल पहुँचाया जाए ।
— AAP (@AamAadmiParty) August 20, 2020
दिल्ली के मॉडल ने देश के लोगों को एक उम्मीद दी है कि ऐसा हो तो सकता है। 70 साल से जानबूझ कर हम लोगों को गरीब और अशिक्षित रखा गया। - मा. मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal pic.twitter.com/si5ZrbWs52
अन्य न्यूज़














