मध्य प्रदेश में कोरोना से संक्रमण के 2347 नए मामले, 37 और मरीजों की मौत

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 341 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 264, ग्वालियर में 207, जबलपुर में 165, नरसिंहपुर 159, एवं खरगोन में 93 नये मामले आये।
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 451 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 321, उज्जैन में 83, सागर में 69, जबलपुर में 108, ग्वालियर में 81, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 26, रतलाम 29 एवं खरगोन में 33 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 341 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 264, ग्वालियर में 207, जबलपुर में 165, नरसिंहपुर 159, एवं खरगोन में 93 नये मामले आये।नोवल कोरोना वायरस #COVID19
— DIRECTORATE OF HEALTH SERVICES, MP (@healthminmp) September 12, 2020
मीडिया बुलेटिन 12 सितम्बर 2020
शाम 6 बजे तक अद्यतन#MPFightsCorona#JansamparkMP pic.twitter.com/uxIczUhlyT
इसे भी पढ़ें: MP उपचुनाव: कमलनाथ ने बगलामुखी देवी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रचार अभियान की शुरुआत की
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 85,966 संक्रमितों में से अब तक 64,398 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 19,840 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शनिवार को 1,462 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 6,788 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
अन्य न्यूज़















