राजस्थान में कोरोना वायरस के 16,487 नये रोगी, 160 और लोगों की मौत

चिकित्सा विभाग की जानकारी में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण के अभी 203017 मामले उपचाराधीन हैं और इस घातक वायरस से अब तक कुल 5,825 लोगों की जान जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 9,715 नए मामले, 81 लोगों की मौत
चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते चौबीस घंटे में 16,487 और संक्रमित मिले है। इसमें राजधानी जयपुर में 2918, जोधपुर में 1915,उदयपुर में 1014, कोटा में 945, अलवर में 906, भरतपुर में 877, बीकानेर में 508,चूरू में 503, भीलवाडा में 501 नये रोगी शामिल है। इसके अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में इस दौरान 13,499 और मरीज ठीक हुए।
अन्य न्यूज़














