Ank Jyotish Prediction: मूलांक 3, 5, 8, और 9 वालों की चमकेगी किस्मत, Career में मिलेगी बंपर सफलता

Numerology Horoscope
Canva Pro

27 अप्रैल 2026 का अंक ज्योतिष विश्लेषण: आज मूलांक 9 और भाग्यांक 5 का संयोग जीवन में पुराने अध्यायों को समाप्त कर नए अवसरों का संकेत दे रहा है। जानिए जन्मतिथि के अनुसार सभी मूलांकों का भविष्यफल, जिसमें मूलांक 3 को सम्मान और मूलांक 9 को लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

आज 27 अप्रैल, सोमवार का दिन है और यह दिन मूलांक 9 की तेजस्वी ऊर्जा का है, जो हमें जीवन के पुराने चैप्टर को समाप्त करने और एक नई, ऊंचे उद्देश्य वाली शुरुआत की प्रेरणा देता है। अंक ज्योतिष में यह 9 नंबर का संबंध पूर्णता, क्षमा और मन की गहराई से है। माना जाता है कि यह दिन पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने और खुद को भावनात्मक रुप से मजबूत बनाने का है। 27 अप्रैल का भाग्यांक 5 (2+7+0+4+2+0+2+6 = 23, 2+3 = 5) है, जो जीवन में अचानक बदलाव और नए अवसर को लेकर आथा है। वहीं, मूलांक 9 हमें सिखाता है कि पुरानी कड़वाहट को छोड़ देते हैं, तभी हमारे जीवन में नई खुशियों के लिए जगह बनती है।

 

मूलांक 9 पुरानी चीजों से मुक्ति दिलाता है, वहीं भाग्यांक 5 नई दिशाओं में बढ़ने और लोगों से जुड़ने में मदद करेगा। आज का दिन काफी हलचल भरा हो सकता है। यह बदलाव तरक्की के लिए बेहद ही जरुरी है। आइए आपको इस लेख में बताते है 1 से 9 मूलांक का दिन कैसा रहने वाला है।

मूलांक 1 

जो लोग 1, 10, 19 या 28 इन तारीखों पर जन्में हैं, उनका मलूांक 1 है। आज के दिन अचानक से आपकी लाइफ बदलाव आएगा और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का है। आज आप किसी पुराने प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं। कम करने के तरीकों में बदलाव आएगा। वर्क के चलते नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और अपनी बातों को खुलकर रखें। भाग्यांक 5 की मदद से आज आपको आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे। आपको अपने साथ बात करते समय धैर्य रखें और किसी भी तरह की जिद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा।

क्या न करें- गुस्से में किसी से भी गलत शब्द न बोलें।

आज की सीख- क्षमा करना असली ताकत है।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। आज का दिन आपके लिए भावनाओं से भरा रहेगा। मन को शांत रखने की कोशिश करें। वर्क प्रेशर को बोझ होगा और अनचाहे बदलाव भी देखने को मिलेंगे। भाग्यांक 5 की ऊर्जा आपको नए समाचार दे सकती हैं, जो आपके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। अपनो के साथ बातचीत करते समय ईमानदार रहें और मन में कोई बात न छिपाएं। आज आप महसूस करेंगे कि जब आप सच का सामना करते हैं, तो मन का डर अपने आप खत्म हो जाता है।

क्या न करें- पुरानी बातों सोचकर खुद को दुखी न करें।

आज की सीख - सच बोलने से मन हल्का और रिश्ते मजबूत होते हैं।

मूंलाक 3

जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 है। आज के दिन आप अपने कार्य में रचनात्मकता दिखाएंगे और लोगों से जुड़ने के लिए काफी बढ़िया है। आज आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं और इसके साथ ही आपका समाज में सम्मान बढ़ेगा। भाग्यांक 5 के चलते आप काफी एक्टिव रहेंगे और नए कामों की शुरुआत हो सकती है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आज दिन नया सीखने या जानकारी इक्ट्ठा करने का है। 

क्या न करें- बिना सोचे-समझे किसी को कोई वादा न करें।

आज की सीख : जब आप नेक इरादे से काम करते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 को हुआ, उनका मूलांक 4 है। आज के दिन वर्क में थोड़ा अस्थिर महसूस हो सकता है, लेकिन यह आपको कुछ नया सिखाने के लिए है। कामकाज के तरीकों के बदलना बहुत जरुरी है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद है। भाग्यांक 5 की चंचलता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है, इसलिए शांत रहकर अपने काम पर ध्यान दें। परिवार के साथ आज थोड़ा समय जरुर बिताएं और उनकी जरुरतों को समझें। आज के दिन खुद की लचीला बनाएं और खुद में बदलावों को स्वीकार करें।

क्या न करें- हर चीज को अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश न करें।

आज की सीख - बदलाव ही विकास का असली रास्ता है।

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म 5,14 या 23 तारीख को हुआ है, उन लोगों का मूलांक 5 होता है। आज के दिन आप काफी एनर्जेटिक और सफल रहने वाला है क्योंकि भाग्यांक 5 आपकी अपनी ऊर्जा है। वर्क में आपको अचानक से कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है या आप किसी जरूरी काम के लिए यात्रा पर भी जा सकते हैं। मूलांक 9 की मदद से आज आपको किसी पुराने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। आज आप अपनो के साथ काफी खुश नजर आएंगे और रिश्तों में नई ताजगी महसूस होगी। आज अपनी बुद्धिमानी का सही प्रयोग करें और किसी भी मौके को अपने हाथ से न जाने दें।

क्या न करें- भावनाओं में आकार अपनी जिम्मेदारियों को न भूलें।

आज की सीख - समझदारी और आजादी का सही मेल ही जीवन को सफल बनाता है।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 है। आज के दिन रिश्तों में सुधार और कामकाज को नई दिशा मिलेगी। वर्क में आपको नए लोगों का सहयोग मिलेगा और आपके वर्क की तारीफ की जाएगी। भाग्यांक 5 की ऊर्जा आज आपको कुछ नया और अलग करने के लिए प्रेरित करेगी। परिवार में आज शांति और प्यार का माहौल बना रहेगा। आज के दिन आप दूसरों को क्षमा करते हैं, तो आपका जीवन और भी सुंदर बन जाएगा।

क्या न करे- दूसरों से ज्यादा उम्मीदें न रखें।

आज की सीख - बिना शर्त प्यार करना ही सबसे बड़ी खुशी है।

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है, जो कि केतु से रुल होता है। आज के दिन आप थोड़ा गंभीर और सोच-विचार वाला रह सकता है। कामकाज में कोई खबर आपको चौंका सकती है, इससे घबराएं नहीं और अपनी समझदारी से काम लेना ही जरुरी है। भाग्यांक 5 की ऊर्जा आपको कुछ नया सीखने और लिखने-पढ़ने के काम में मदद करेगी। अपनो के साथ खुलकर बात करें, अपनी भावनाओं को जरुर शेयर करें। आज का दिन अपनी अंतरात्मा की आवाज जरुर सुने और खुद को भगवान से जोड़े। शांति से लिया गया हर एक फैसला सही साबित होगा।

क्या न करें- खुद को अकेला करके दुनिया से न दूर रहें।

आज की सीख- बदलाव कोई सजा नहीं, बल्कि ईश्वर का सही मार्गदर्शन होता है।

मूलांक 8

जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ, उनका मूलांक 8 होता है, जो कि कर्मफलदाता शनिदेव से रुल है। आज का दिन वर्क में बड़ी सफलता और पुराने रुके हुए कामों को पूरा करने का है। कामकाज में आज आप अपनी मेहनत से किसी बड़े सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं। भाग्यांक 5 की सहायता से आप अपने काम को विस्तार कर पाएंगे और नए लोगों से जुडेंगे। परिवार के साथ नरमी से पेश आएं, क्योंकि आपका सख्त स्वभाव उन्हें दुखी कर सकता है। आज के दिन आपके कर्मों का फल मिल सकता है। ईमानदारी से अपना काम करें और सबका सम्मान जरुर करें।

क्या न करें- अहंकार में आकर किसी का अपमान बिल्कुल भी न करें।

आज की सीख- जब आप दयालु होते हैं, तो आपके कर्म और भी हल्के हो जाएंगे।

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 है। आज का दिन आपके लिए काफी शक्तिशाली और भावनात्मक स्पष्टता को लेकर आएगा क्योंकि मूलांक 9 आपकी अपनी ऊर्जा है। कामकाज में आप बहुत ही आत्मविश्वास के साथ बड़े-बड़े फैसले ले पाएंगे और अपनी मंजिल की ओर बढ़ पाएंगे। भाग्यांक 5 की चंचलता आपको नए अवसर देगी, जो आपको देश-दुनिया से जोड़ सकते हैं। आज आपके रिश्तों में पुरानी कड़वाहट दूर होगी और नई शुरुआत करने का समय सबसे बढ़िया है। आज के दिन आप खुद काफी हल्का और आजाद महसूस करेंगे।

क्या न करें- पुरानी बातों को न पकड़े और भावनाओं में बहने से बचें।

आज की सीख- पुरानी चीजों को छोड़ना हार नहीं, बल्कि असली आजादी है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़