एयरपोर्ट पर Duty-Free शॉपिंग हुई डिजिटल, Adani और MakeMyTrip ने लॉन्च की Online Pre-Booking सर्विस

Online Duty Free
AI Generated

अदाणी एयरपोर्ट्स और मेकमायट्रिप ने एक रणनीतिक साझेदारी के तहत अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ऑनलाइन शुल्क-मुक्त 'प्री-बुकिंग' सेवा शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य मुंबई, अहमदाबाद समेत छह प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए ड्यूटी-फ्री खरीदारी के अनुभव को डिजिटल और सुविधाजनक बनाना है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और मेकमायट्रिप ने शुल्क मुक्त ‘प्री-बुकिंग’ सेवा प्रदान करने के लिए साझेदारी करने की सोमवार को घोषणा की। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय यात्री अदाणी द्वारा संचालित हवाई अड्डों पर प्रस्थान या आगमन से पहले यात्रा बुकिंग मंच पर शुल्क मुक्त (ड्यूटी-फ्री) उत्पादों को देख तथा ‘प्री-बुक’ कर सकेंगे।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर और तिरुवनंतपुरम में ‘ड्यूटी-फ्री’ दुकानें संचालित करती है। मेकमायट्रिप ने कहा कि अतिरिक्त सेवाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़