Dhanteras 2026 पर भूलकर भी न करें इन चीजों का लेन-देन, वरना घर से चली जाएगी बरकत

dhanteras
AI Image

साल 2026 में धनतेरस का पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा, जिस दिन सोने-चांदी और बर्तनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर की सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए इस दिन नमक, धारदार चीजें, तेल-घी, कांच और नकद पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए।

इस साल धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। धनतेरस से ही दीवाली त्योहार का आगाज हो जाता है। भारत में दिवाली का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। दिवाली से 1-2 दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस को 'धनत्रयोदशी' के नाम से जाना जाता है, जो कि धन का मतलब पैसा और तेरस का मतलब तेरह होता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और नई चीजों की खरीदारी करना सुख-समृद्धि लाता है। साल 2026 में धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार को है। धनतेरस पर खरीदारी करने के साथ कुछ खास बातों का ध्यान बेहद जरूरी है।

माना जाता है कि धनतेरस के दिन 7 ऐसी चीजें हैं जिनका लेन-देन करने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों को लेने-देने से घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती है।

धनतेरस पर क्या नहीं देना चाहिए?

नमक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस या दीवाली के मौके पर किसी को भी नमक न देना चाहिए और न ही किसी से लेना चाहिए। हिंदू धर्म में नमक को सकारात्मक और आर्थिक स्थिरता से संबंधित माना जाता है। इसी वजह से धनतेरस के मौके पर नमक का लेन-देन करना बेहद ही शुभ माना जाता है।

चाकू, सुई और धारदार चीजें

धनतेरस के मौके पर धारदार या फिर नुकीली चीजों को न तो किसी को गिफ्ट दें और न ही किसी से लेना चाहिए। ऐसी चीजों से रिश्तों में कड़वाट और घर में नकारात्मक लाने का कारण बन जाता है। भूलकर भी दीपावली या धनतेरस के दिन लेन-देन से संबंधित जुड़ी इन चीजों से बचें।

घी या तेल

धनतेरस के दिन तेल या घी को भी किसी न दें। असल में तेल और घी को रोशनी, पूजा और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। धनतेरस पर इन्हें किसी को देने से बचें। मान्यता है कि इस दिन तेल या घी का लेनदेन घर की सुख समृद्धि पर नकारात्मक असर दिखा सकता है।

नकद

धनतेरस का पर्व माता लक्ष्मी और भगवान कुबरे से संबंधित माना जाता है। यह दिन धन, खुशहाली और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण से प्रचलित मान्यताओं के अनुसार इस दिन पैसों का लेन-देना करने से बचना चाहिए। मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर किसी को उधार देने से घर की बरकरत प्रभावित होती है। लेकिन खरीदारी के लिए नकद का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कांच या शीशे से जुड़ी चीजें

धनतेरस के दिन कांच या शीशे से संबंधित वस्तुएं किसी को उपहार में देना नहीं चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, कांच का सीधा संबंध राहु से होता है, जिससे भ्रम और अचानक होनी वाली घटनाओं का कारक बन जाता है। इसलिए इस दिन कांच या शीशे से बनीं चीजों का लेने-देन भी नहीं करना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़