तमिलनाडु के CM Joseph Vijay करेंगे 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित, Chennai में बड़ा कार्यक्रम

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय बुधवार को चेन्नई में आयोजित एक विशेष पुरस्कार समारोह में राज्य और पुडुचेरी की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। पहले चरण में अरियालुर, कुड्डालोर समेत पांच जिलों के 30 विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को चुना गया है। दोपहर दो बजे होने वाले मुख्य समारोह में छात्रों को प्रमाण पत्र और वित्तीय प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

चेन्नई, चार नवंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय बुधवार को यहां एक पुरस्कार समारोह के पहले चरण में तमिलनाडु और पुडुचेरी के 10वीं और 12वीं कक्षा की सार्वजनिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार, चेन्नई के नीलांगरै स्थित आर. के. सम्मेलन केंद्र में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। समारोह के पहले चरण में पांच जिलों अरियालुर, कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, तिरुवन्नामलाई और विल्लुपुरम के 30 विधानसभा क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आयोजन स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। मुख्य समारोह अपराह्न दो बजे आयोजित होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री विजय अभिभावकों की मौजूदगी में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और वित्तीय प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़