क्या अशरफ गनी अमेरिका की फिर से लेंगे नागरिकता ? राष्ट्रपति बनने के लिए ही तो आए थे अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में 19 मई 1949 में जन्में अशरफ गनी के पास अमेरिका की भी नागरिकता थी। जन्म के साथ अफगानिस्तान के नागरिक रहे अशरफ गनी ने 1964 में अमेरिकी की नागरिकता ले ली थी।
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान की एंट्री के साथ ही राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अशरफ गनी के विमान ने तजिकिस्तान के लिए उड़ान भरी थी लेकिन लैंड करने की अनुमति नहीं मिलने पर उनका विमान ओमान की तरफ मुड़ गया। बताया जा रहा है कि अशरफ गनी ओमान में हैं और जल्द ही अमेरिका जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में सरकार के गठन के बाद ही तालिबान शासन को मान्यता देने पर निर्णय करेंगे: चीन
गनी के पास कहां की है नागरिकता ?इसे भी पढ़ें: तालिबान समर्थक इमरान सरकार ने खूंखार आतंकवादी मुल्ला मोहम्मद रसूल को किया रिहा
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अशरफ गनी फिर से अमेरिका की नागरिकता ले सकते हैं ? हालांकि इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन अशरफ गनी के अमेरिका के साथ अच्छे संबंध हैं और अफगानिस्तान में भी अमेरिका के समर्थन से ही उन्होंने सरकार बनाई थी और जल्द ही वह अमेरिका में शरण ले सकते हैं।
अन्य न्यूज़














