भारत आने वाले जहाज पर कब्जा, ईरान पर एक्शन तेज!

Iran
AI Image
अभिनय आकाश । Apr 24 2026 10:23AM

भारत का कहना है कि यह जहाज विदेशी मूल के थे। ऐसे में इस पर अभी ज्यादा रिपोर्ट भारत के पास मौजूद नहीं है। दो विदेशी जहाज पर फायरिंग हुई थी। उस पे कुछ हमारे भारतीय क्रू मेंबर्स नाविक थे। वो लोग सुरक्षित हैं।

भारत आ रहे एक जहाज एपामिस को ईरान ने अपने कब्जे में ले लिया। उसे अपने कब्जे में लेकर वो ईरान चला गया। इसको लेकर गरमा गर्मी बढ़ गई है। एपामिंडोस को ईरान ले जाए जाने पर और उस पर हुई गोलीबारी को लेकर भारत का जवाब अब सामने आया है। भारत ने इस मामले में इतनी जानकारी दी है कि इन जहाजों में जो भारतीय क्रू मेंबर सवार थे वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भारत का कहना है कि यह जहाज विदेशी मूल के थे। ऐसे में इस पर अभी ज्यादा रिपोर्ट भारत के पास मौजूद नहीं है। दो विदेशी जहाज पर फायरिंग हुई थी। उस पे कुछ हमारे भारतीय क्रू मेंबर्स नाविक थे। वो लोग सुरक्षित हैं। और यह दो जो जिस पे फायरिंग हुई है, विदेशी जहाज हैं। विदेशी जहाज है और लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि ईरान की सरकार से हमारा हमारा लगातार बातचीत चल रही है ताकि जो हमारे वहां पर शेष जहाज हैं वो सुरक्षित भारत आए। दरअसल ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया था कि तीन कंटेनर जहाज ईरान ने कब्जा कर लिए हैं।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump के Pentagon में बड़ी उथल-पुथल, नौसेना सचिव के इस्तीफे पर Iran ने ली चुटकी

इसमें लाइबेरिया के झंडे वाले एपांडोस भी शामिल था। इसके अलावा पवानामा के झंडे वाले एमएससी फ्रांसका और यूफोरिया के रूप में तीसरे जहाज की पहचान सामने आई थी। और इन सबके बीच आईआरजीसी के जवान इन जहाजों को अपने कब्जे में लेते हुए देखे गए थे। इसके बाद भारत ने प्रतिक्रिया दी है कि भारतीय क्रू मेंबर जो इस जहाज में हैं वो सुरक्षित हैं और भारत और ईरान में लगातार बातचीत चल रही है। वहीं इससे इधर अगर बात करें तो नई दिल्ली में भी इसको लेकर एक्शन तेज है। ब्रिक्स को लेकर होने वाली बैठकों से इधर अब भारत और ईरान की एक और बड़ी मुलाकात दिल्ली में हुई है। जो भारत की साउथ सेक्रेटरी डॉ. नीना मल्होत्रा हैं। उन्होंने ईरान के राजदूत से मुलाकात की है और मौजूदा हालात को लेकर उनसे एक गहन चर्चा की गई है। दोनों पक्ष इस बात पर राजी हुए हैं कि द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने के लिए लगातार संपर्क में रहना जरूरी है। वहीं इन सबके बीच मौजूदा परिस्थितियों को लेकर भी दोनों देशों के बीच एक गहन चर्चा हुई है। कुल मिलाकर जिस तरह से स्ट्रेट ऑफ हार्मोस में हालात बने हुए हैं उन सबके बीच भारत की कोशिश यह है कि जो जहाज भारत आ रहे हैं उन्हें सुरक्षित निकाला जा सके। 

इसे भी पढ़ें: जर्मनी ने भारत को दिया बाहुबली..मोदी-राजनाथ का तगड़ा खेल, चीन-अमेरिका हैरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब यह भी आदेश दे दिया है कि ईरान के तमाम ऐसे जहाज जो हारमूस में घूम रहे हैं और माइंस बिछाने का काम कर रहे हैं या फिर दूसरे जहाजों पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं उनको चुन-च कर अमेरिका खत्म करे। कुल मिलाकर हारमूस पर जहां एक तरफ तनातनी बरकरार है। वहीं दूसरी तरफ भारत और ईरान लगातार अपने-अपने मामलों को सुलटाने में लगे हुए हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़