भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!

Putin
AI
अभिनय आकाश । Aug 25 2026 8:00PM

पुतिन ने पीएम मोदी का नाम लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस इको सिस्टम की हवा निकाल दी है। इसी के साथ रूस भारत को एक ऐसी टेक्नोलॉजी देना चाहता है जो भारत की सबसे रणनीतिक जगह को और भी ताकतवर बना देगी।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन से मिलने जा रहे थे। लेकिन किसी को नहीं पता था कि पुतिन पीएम मोदी का नाम लेकर क्या बोलने वाले हैं। पुतिन ने पीएम मोदी का नाम लेने के साथ-साथ भारत को एक बहुत दिलचस्प ऑफर दे दिया है। रूस भारत को एक ऐसी मशीन देना चाहता है जो दुनिया में किसी के पास नहीं है। इस मशीन को बनाने की टेक्नोलॉजी सिर्फ और सिर्फ रूस के पास है। हम आपको बता दें कि रूस के इस ऑफर पर चर्चा तो कुछ समय से हो रही है लेकिन अब असली धमाका करने का वक्त आ गया है। बहरहाल सबसे पहले तो पुतिन ने पीएम मोदी का नाम लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस इको सिस्टम की हवा निकाल दी है। इसी के साथ रूस भारत को एक ऐसी टेक्नोलॉजी देना चाहता है जो भारत की सबसे रणनीतिक जगह को और भी ताकतवर बना देगी। 

इसे भी पढ़ें: मॉस्को में ट्रंप ने अचानक क्यों उतार दिया C-17 ग्लोबमास्टर III, मची खलबली

कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने मजाक उड़ाते हुए कहा था कि पीएम मोदी सिर्फ गले मिलते हैं। इससे क्या होगा? लेकिन अब खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने बता दिया है कि पीएम मोदी के गले मिलने के बाद क्या हुआ है। पुतिन ने पहली बार साफ तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे साथ रिश्तों पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देते हैं। इसी वजह से भारत और रूस का व्यापार बढ़ रहा है। यानी पीएम मोदी पर्सनल अटेंशन ना देते तो भारत और रूस के बीच व्यापार इस रफ्तार से नहीं बढ़ता। यह है पीएम मोदी के गले मिलने की ताकत। बताइए खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने राहुल गांधी और कांग्रेस का फैक्ट चेक कर दिया। पीएम मोदी पुतिन से गले मिले तो पुतिन ने भारत को जमकर कच्चा तेल बेचा। पीएम मोदी पुतिन से गले मिले तो रूस ने भारत में ब्रह्मोस मिसाइलें और AK-203 राइफल बनने दी। इसी गले मिलने की ताकत है कि भारतीय किसानों के लिए रूस ने फर्टिलाइज़र्स देने का ऐलान कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: जयशंकर और डोभाल की रूस-चीन यात्रा के कूटनीतिक संदेश को ऐसे समझिए

दरअसल रूस भारत के साथ मिलकर फ्लोटिंग न्यूक्लियर पावर प्लांट्स बनाना चाहता है। यह टेक्नोलॉजी दुनिया में सिर्फ और सिर्फ रूस के पास है। फ्लोटिंग न्यूक्लियर पावर प्लांट एक ऐसा तैरता हुआ न्यूक्लियर पावर प्लांट है जो समुद्र में तैरते हुए जहाज पर बनाया जाता है। अगर यह डील फाइनल हो जाती है तो भारत इस फ्लोटिंग न्यूक्लियर पावर प्लांट को अंडमान और निकोबार के पास तैनात कर सकता है। यहीं पर भारत का ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट बन रहा है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस ने भारत को फ्लोटिंग न्यूक्लियर पावर प्लांट तकनीक देने की पेशकश की है। आपको बता दें कि अंडमान में भारतीय सेना की इकलौती ट्राई सर्विस कमांड है। यानी यहां पर आर्मी, नेवी और एयरफोर्स तीनों हैं। अभी तक यहां पर बिजली के लिए भारतीय सेना को जनरेटरों का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन अगर भारत को रूस की फ्लोटिंग न्यूक्लियर पावर प्लांट टेक्नोलॉजी मिल गई तो इससे भारत के ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को ताकत मिलेगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़