मोदी को हराने की तारीख बताने वाला 19 दिन बाद खुद ही निपट गया, जानें क्या हुआ?

Narendra
@PBSHABD
अभिनय आकाश । Oct 30 2026 3:39PM

पीएम मोदी की सरकार गिरने की भविष्यवाणी करने वाले प्रेडिक्शन प्लेटफॉर्म पॉलीमार्केट को हैकर्स ने निशाना बनाया है। डोनाल्ड ट्रंप के परिवार से जुड़े सट्टेबाजी के इस प्लेटफॉर्म में खामी का फायदा उठाकर हैकर्स ने करीब 22 करोड़ रुपये चुरा लिए। इस सेंधमारी के बाद पॉलीमार्केट को अपनी अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट पर ट्रेडिंग पूरी तरह बंद करनी पड़ी।

11 अक्टूबर को भविष्यवाणी की गई थी कि 31 दिसंबर तक पीएम मोदी की सरकार गिर सकती है। मगर भविष्यवाणी करने वाला 19 दिन बाद खुद ही निपट गया और ऐसा निपटा कि जिंदगी भर याद रखेगा।  कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था। मोदी का बाप भी जाएगा। बहरहाल मोदी सरकार के गिरने की भविष्यवाणी करने वाला है पॉलीमार्केट।  दरअसल पॉली मार्केट दुनिया का सबसे बड़ा प्रेडिक्शन मार्केट या भविष्यवाणी करने वाला प्लेटफार्म है। आसान शब्दों में कहें तो यह एक ऐसा ऑनलाइन बाजार है जहां लोग भविष्य में होने वाली घटनाओं जैसे चुनाव, खेल, मौसम या व्यापार के नतीजों पर अपनी राय रखते हैं और पैसा लगाते हैं। यानी पॉलीमार्केट सटोरियों का अड्डा है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पॉलीमार्केट को डोनाल्ड ट्रंप का परिवार चलाता है। सटोरियो के इस प्लेटफार्म में ट्रंप के लड़के डॉनल्ड ट्रंप जूनियर का निवेश है। 

इसे भी पढ़ें: Marco Rubio की अध्यक्षता में G20 बैठक, S Jaishankar ऊर्जा और सुरक्षा पर करेंगे चर्चा


पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पॉलीम मार्केट को अमेरिका में बैन करना चाहते थे। लेकिन उससे पहले उनकी सरकार गिर गई और दोबारा डोनल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बन गए। भारत पहले ही इसे बैन कर चुका है। 9 अक्टूबर को पॉली मार्केट ने पैसा कमाने के लिए भविष्यवाणी की कि 31 दिसंबर 2026 तक पीएम मोदी सत्ता से चले जाएंगे। इसके 9% चांसेस बन रहे हैं। इसके बाद 11 अक्टूबर को पॉलीमार्केट ने कहा कि मोदी सरकार 30 जून 2027 तक गिर जाएगी। इस बात के 14% चांस हैं। लेकिन मजे की बात देखिए कि 19 दिन बाद पॉलीमार्केट खुद मारा गया। पॉलीमार्केट की साइट को किसी धुरंधर हैकर ने हैक कर लिया जिसकी वजह से पॉलीमार्केट ने अपनी अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट पर ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद कर दी। हैकर्स ने पॉलीमार्केट प्लेटफार्म की एक इंजीनियरिंग खामी का फायदा उठाया और करीब 700 से ज्यादा यूज़र्स वाले इस प्लेटफार्म से लगभग 26.5 लाख यानी करीब ₹22 करोड़ चुरा लिए। 

इसे भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिका का हमला, अब मोजतबा लेंगे भयंकर बदला


हैकर्स ने सीधे डॉन्ड ट्रंप के गिरेबान पर हाथ मार दिया। डोनाल्ड ट्रंप के परिवार वाली यह कंपनी पीएम मोदी को हटाने की भविष्यवाणी करती रह गई। लेकिन इसे खुद हैकर्स ने निपटा दिया। भारत को लेकर यह प्लेटफार्म कई फर्जी खबरें भी फैला चुका है। यह सीजेपी की खबरों को बहुत चलाता है। कुछ दिन पहले पॉली मार्केट ने ट्वीट किया था कि भारत ने 13 करोड़ वोटर्स के नाम काट दिए। यही बात भारत में कांग्रेस पार्टी भी कह रही है। कांग्रेस ने भी मोदी के लिए कुछ ऐसा ही कहा था। मोदी का बाप भी जाएगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़