तालिबानी नेता का इंटरव्यू लेने वालीं एंकर बेहेश्ता अरघंद ने अफगानिस्तान को कहा अलविदा, जानिए इसकी वजह

अफगानिस्तान की महिला एंकर बेहेश्ता अरघंद ने मुल्क छोड़ दिया है क्योंकि उन्हें तालिबान से डर लगता है। आपको बता दें कि महिला एंकर ने तालिबान के एक नेता का 17 अगस्त को इंटरव्यू लिया था। जिसका सहारा लेकर तालिबान ने यह जताने का प्रयास किया कि अब वह बदल चुका है।
काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान का राज है। 15 अगस्त को राजधानी काबुल में तालिबान की एंट्री के साथ ही राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया। इसके बाद 17 अगस्त को तालिबान नेता ने अफगानिस्तान की महिला एंकर को एक इंटरव्यू दिया। जो खूब वायरल हुआ। दरअसल, टोलो न्यूज की महिला एंकर बेहेश्ता अरघंद ने अफगानिस्तान को अलविदा कहा है।
इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान से अमेरिका गया तो भारत ने हालात की निगरानी के लिए गठित की उच्च स्तरीय समिति: सूत्र
क्या बदल गया है तालिबान ?
आपको बता दें कि महिला एंकर को दिए इंटरव्यू का सहारा लेकर तालिबान ने यह जताने का प्रयास किया कि अब वह बदल चुका है। क्योंकि पहले का तालिबान काफी खूंखार था। लेकिन इस बार का तालिबान महिला एंकर के सवालों का जवाब दे रहा है। यह पहली दफा था, जब तालिबान नेता ने किसी महिला एंकर को इंटरव्यू दिया।इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान के साथ अमेरिका का एक नया अध्याय शुरू! तालिबान पर अभी भी भरोसा नहीं
गौरतलब है कि काबुल हवाई अड्डे से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान का पूरी तरह से अफगानिस्तान पर कब्जा हो गया है। तालिबान ने मंगलवार को काबुल हवाई अड्डे पर कब्जे की घोषणा भी की। दरअसल, अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद तालिबान के लड़ाकों ने गोलियां बरसाईं।
अन्य न्यूज़














