जिम नहीं, घर पर करें 20-Minute HIIT Workout, तेजी से घटेगा वजन और Belly Fat

जिम का समय न होने पर भी घर पर 20 मिनट का HIIT वर्कआउट तेजी से वजन घटाने का प्रभावी तरीका है। यह हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे बिना किसी उपकरण के ही अधिक कैलोरी बर्न होती है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकलना मुश्किल होता है और ऊपर से सेहत का ध्यान रखने का भी समय नहीं होता है। अक्सर हमारे पास जिम का समय नहीं होता है, लेकिन आज के समय में फिट रहना भी काफी जरुरी होता है। हालांकि, HIIT यानी हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग एक बहुत मानी जाती है, जो कम समय में ज्यादा परिणाम देती है। बिगिनर्स इस वर्कआउट को आसानी से आप अपने घर पर कर सकते हैं, वो भी किसी उपकरण के आसानी से कर सकते हैं।
HIIT आपके हार्ट रेट को तेजी से बढ़ाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं कि कैसे यह काफी आसान है और प्रभावी। HIIT एक्सरसाइज जिसको आप रोज कर सकते हैं।
घर पर करें ये HIIT एक्सरसाइज
- जंपिंग जैक- वैसे यह सबसे आसान तरीका है और फुल-बॉडी वॉर्म-अप मूव है। बता दें कि, यह आपके हाथ, पैर, कोर और कंधों को एक्टिव करता है। यह हार्ट रेट को तुरंत बढ़ाता है और शरीर व्यायाम के लिए तैयार होता है। इसको आप कम स्पीड से शुरु करें और धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाएं।
- हाई नीज- इसमें एक जगह पर खड़े होकर घुटनों को तेजी से ऊपर उठाया जाता है। यह कार्डियो का फायदेमंद रुप है और पेट की चर्बी कम करने में बहुत मददगार है। यह कैलोरी को बर्न करता है और पैरों की ताकत भी बढ़ती है।
- स्क्वॉट- यह एक्सरसाइज शुरुआती लोगों के लिए एकदम सही है। यह जांघों, क्वाड्स, ग्लूट्स और कोर को मजबूत बनाती है। नियमित स्क्वॉट्स आपके लिए मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और शरीर को टोन करते हैं।
- बट किकर्स- वैसे यह हाई नीज का उल्टा वर्जन है, इसमें एड़ियों को पीछे की तरफ से तेजी से हिप्स की ओर ले जाया जाता है। यह हैमस्ट्रिंग्स को एक्टिव करता है और कार्डियो बढ़ाता है। यह फैट बर्न काफी तेजी से करता है।
- प्लैंक- HIIT में कोर स्ट्रेंथ काफी जरुरी है और प्लैंक बेहतर कुछ नहीं। प्लैंक एब्स, बैक, कंधों और पूरे कोर को मजबूत बनाता है। इससे शरीर की स्टैमिना बढ़ती है और बैलेंस बेहतर करता है। फिर शुरुआत में 20-30 सेकंड करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
-माउंटेन क्लाइंबर्स- इस एक्सरसाइज को करने के लिए बॉडी को स्ट्रेंथ और कार्डियो दोनों एक साथ देती है। पेट की चर्बी कम करने, कोर मजबूत बनाने और हार्ट रेट बढ़ाने के लिए परफेक्ट है।
अन्य न्यूज़















