एमएस धोनी से मिलने पहुंचे दीपक चाहर, CSK के दिग्गज बोले- साथ में कैमरे लेके आया भगाओ इसको

Deepak Chahar and MS Dhoni
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Apr 22 2026 1:51PM

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान एमएस धोनी से मिलने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पहुंचे। बता दें कि, दीपक चाहर पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। उनका एमएस धोनी के साथ रिश्ता भाई जैसा है।

गुरुवार, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान एमएस धोनी से मिलने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पहुंचे। बता दें कि, दीपक चाहर पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। उनका एमएस धोनी के साथ रिश्ता भाई जैसा है।

मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर किया। इसमें एक बार फिर धोनी का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। उन्होंने दीपक चाहर से कहा कि तुम आया साथ में कैमरा भी लेके आया। भगाओ इसको। फिर दीपक चाहर ने कैमरामैन से कहा कि अरे यार भैया जाओ आप फिर धोनी ने कहा हां वरना बात नहीं कर पाएंगे।

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान दीपक चाहर ने धोनी को स्लेज करते देखा गया ता। धोनी जब बल्लेबाजी करने आए थे तो चाहर ने ये दिखाना चाहा था कि वह सिली पॉइंट पर फील्डिंग करेंगे। मैच के बाद धोनी को चाहर को बल्ले से पीछे मारते देखा गया था। 

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों की हालात एक जैसी है। दोनों ने 6-6 मैच खेले हैं। दोनों को दो-दो मैच में जीत मिली है। जहां मुंबई सातवें पायदान पर है तो चेन्नई आठवें नंबर पर है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़