IPL 2026 से पहले केकेआर को लग सकता है बड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन के लिए हो सकते हैं बाहर

Harshit Rana
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 14 2026 2:22PM

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। केकेआर के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि वे कोलकाता के लिए पिछले कुछ सीजन से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हर्षित को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी लेकिन चोट के कारण वह टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे।

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें, तो राणा आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। केकेआर के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि वे कोलकाता के लिए पिछले कुछ सीजन से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हर्षित को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी लेकिन चोट के कारण वह टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे। 

हर्षित राणा की जगह टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज को रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया था। अब खबर सामने आ रही है कि युवा गेंदबाज आईपीएल के लिए फिट नहीं हो सकते हैं। ऐसे में आइए आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो अगर हर्षित बाहर हुए तो उनकी जगह ले सकते हैं। 


ये खिलाड़ी हर्षित राणा को रिप्लेस कर सकते हैं-

आकाश मधवाल

तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को आईपीएल में खेलने के अनुभव है। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला और बेहतरीन प्रदर्शन किया। अपने डेब्यू सीजन में मधवाल ने लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 5 विकेट हॉल प्राप्त किया था। उस सीजन उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे। मधवाल कोलकाता के लिए हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। 

सिमरजीत सिंह

सिमरजीत सिंह को भी आईपीएल में खेलने का अनुभव है। उन्होंने चेन्नई के लिए खेलते हुए कई बार नई गेंद के सात बेहतरीन गेंदबाजी की। सिमरजीत ने आईपीएल में 14 मुकाबले खेले हैं और 11 विकेट हासिल किए हैं। सिमरजीत सिंह चेन्नई के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी आईपीएल में खेल चुके हैं। ऐसे में वे हर्षित राणा का परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। 

 मनी ग्रेवाल

 दिल्ली के युवा गेंदबाज मनी ग्रेवाल भी कोलकाता के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। ग्रेवाल ने दिल्ल प्रीमियर लीग 2025 में अपनी गेंदबाजी से जलवा बिखेरा था। उन्होंने 2025 के सीज में सबसे ज्यादा 20 विकेट हासिल किए थे। यही नहीं इस गेंदबाज ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक भी हासिल की थी और चर्चा में रहे थे।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़