T20 WC से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50-50 लाख के फाइन वाली खबर झूठी, पीसीबी ने क्या कंफर्म

पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा है कि, ऐसा कोई कदम कभी नहीं उठाया गया था और ऐसी कार्रवाई की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि इसके लिए कोई मिसाल या प्रावधान नहीं है। उन्होंने शनिवार दोपहर को कहा कि पीसीबी द्वारा ऐसा कोई निर्णय कभी नहीं लिया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने देरी से ही सही लेकिन शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप से टीम के जल्दी बाहर होने के बाद खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की खबर का खंडन किया है। उन्होंने इन खबरों को महज अफवाह और झूठ बताया है। टूर्नामेंट से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद ऐसी खबरें आई कि, पाकिस्तान के खिलाड़ियों को उनके बोर्ड ने खराब प्रदर्शन के लिए 50-50 लाख का जुर्माना लगाया है। जिसे अब पाकिस्तान बोर्ड ने नकार दिया है।
बीते 3 सालों में पाकिस्तान लगातार चौथी बार आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकामयाब रही। कई खबरों के मुताबिक, 15 सदस्यीय टीम के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, अब ये खबर झूठी निकली है।
वहीं पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा है कि, ऐसा कोई कदम कभी नहीं उठाया गया था और ऐसी कार्रवाई की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि इसके लिए कोई मिसाल या प्रावधान नहीं है। उन्होंने शनिवार दोपहर को कहा कि पीसीबी द्वारा ऐसा कोई निर्णय कभी नहीं लिया गया। ये सब सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें हैं। ऐसा कोई पूर्व उदाहरण या प्रावधान नहीं है।
अन्य न्यूज़















