BSEB 12th Result: खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार! इस Date को आएगा बिहार बोर्ड का रिजल्ट

BSEB Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 से 25 मार्च के बीच घोषित होने की संभावना है, छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर अपना रोल नंबर दर्ज करके स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
बिहार छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ही 2026 की कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। परिणाम जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से अपना स्कोर देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि इंटरमीडिएट के परिणाम 21 से 25 मार्च 2026 के बीच घोषित किए जा सकते हैं।
पहले बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित करेंगे। आमतौर पर बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के परिणाम एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित करता है, जहां बोर्ड के अधिकारी परिणाम जारी करने की तिथि, परीक्षा के आंकड़े और टॉपर्स के नाम साझा करते हैं। इसके बाद, छात्रों के लिए अपने स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाती है।
बीएसईबी 12वीं के परिणाम देखने के लिए वेबसाइटें
परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपने स्कोर देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं।
- seniorsecondary.biharboardonline.com
– results.biharboardonline.com
- biharboardonline.bihar.gov.in
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर BSEB बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
-अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें, और आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
SMS और डिजिलॉकर के माध्यम से कैसे चेक करें
वेबसाइट के अलावा, छात्र SMS और डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। ये ऑप्शन तब विशेष रूप से उपयोगी होते हैं जब परिणाम घोषित होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होता है।
अन्य न्यूज़















