Navratri Special: व्रत में मिलावट का डर? घर पर बनाएं 100% Pure राजगिरा आटा, जानें स्टोर करने के ट्रिक्स

Rajgira Atta
AI Image

नवरात्रि व्रत के लिए घर पर शुद्ध राजगिरा का आटा बनाना बेहद आसान है, जिससे आप मिलावट से बच सकते हैं। इस लेख में राजगिरा के बीजों को भूनकर पीसने की पूरी विधि और आटे को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए स्टोर करने के टिप्स बताए गए हैं।

नवरात्रि का पर्व बेहद नजदीक है और नौ दिनों तक लोग व्रत जरुर रखते हैं। राजगिरा के आटे को खासतौर पर लोग व्रत के दिनों में काफी पसंद किया जाता है। इसका आटा बाजार में आसानी से मिल जाता है। गौरतलब है कि घर पर बने आटे की शुद्धता और खुशबू की बात ही अलग होती है। जिन लोगों को मिलावटी चीजों से परेशानी होती है, वे लोग मिलावटी चीजों से खाना इग्नोर करते हैं। अक्सर लोग समय और मेहनत बचाने के लिए राजगिरा का आटा बाजार से खरीदना ज्यादा आसान समझते हैं। हालांकि यदि आप इसे घर पर तैयार करती हैं, तो यह न केवल किफायती पड़ता है बल्कि इसकी शुद्धता को लेकर भी पूरी तरह निश्चिंत रहा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसे इसे आटा बनाएं और स्टोर करें।

राजगिरा का आटा कैसे बनाएं?

- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक प्लेट में 2 कप राजगिरा के बीज लें और उसे साफ करें।

- अब इसे एक नॉन-स्टिक पैन में राजगिरा के बीज डालें और मीडियम फ्लेम पर 5 से 7 मिनट के लिए भूनें।

- बीजों को प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए थोड़ी देर के लिए रख दें।

- जब यह ठंडा हो जाए, तो भुने हुए राजगिरा या रामदाना को मिक्सर में डालें और रुक-रुक कर पीसें। 

- अब आटे को बारीक छलनी से छानें, जिससे पाउडर अलग हो जाएगा।

- बचे हुए मोटे टुकड़ों को दोबारा से पीस लें।

राजगिरा के आटे को कैसे स्टोर करें?

राजगिरा के आटे में प्राकृतिक तेल पाया जाता है, जिसकी वजह से यह जल्दी खराब हो सकता है या इसका स्वाद कड़वा हो सकता है। इसलिए इसे सुरक्षित और लंबे समय तक सही बनाए रखने के लिए स्टोर करते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी होता है। 

- आटे को हमेशा कांच के सूखे और एयरटाइट डिब्बे में रखें।

- यदि अपने ज्यादा आटा बनाया है, तो उसे फ्रिज में रखें। इससे आटा 2-3 महीने तक एकदम ताजा रहेगा।

- इस बात का ध्यान रखें कि आटा निकालने के लिए हमेशा सूखी चम्मच का इस्तेमाल करें। जरा-सी नमी आटे में फफूंद लगा सकती है।

- इसके साथ ही डिब्बे में एक तेज पत्ता डाल सकते हैं। इसमें कीड़े लगने का डर नहीं रहता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़