रेलवे में 6565 Technician Posts पर भर्ती, जानिए Selection Process और Salary का पूरा Latest Update

RRB Technician Recruitment 2026
Unsplash

भारतीय रेलवे में टेक्नीशियन के 6565 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है, जिसके लिए उम्मीदवारों को आरआरबी पात्रता और आयु सीमा का गहन विश्लेषण करना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी कौशल की मांग इस रेलवे भर्ती 2026 को रोजगार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती है।

सरकारी नौकरी चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 व ग्रेड 3 के 6565 रिक्त पदों भर्ती के लिए आवदेन निकाले हैं। इस भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सिर्फ कल यानी 29 जुलाई 2026 तक ही मौका है। इसके बाद आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। 

जो युवा लोग रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, वो लोग जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। आवेदन करने के बाद फीस 31 जुलाई 2026 तक जमा की जाएगी।

इन डेट्स में फॉर्म में कर सकेंगे संशोधन

इसके अलावा, आप एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय जिन उम्मीदवारों से गलती हुई, वे लोग 1 से 10 अगस्त 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर पाएंगे।

 टेक्नीशियन पदों पर आवेदन के लिए पात्रता

इस भर्ती के लिए आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 पदों पर आवेदन के लिए क्या अभ्यर्थी का संबंधित क्षेत्र में बीएससी/बीटेक/बीई/3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

वहीं, रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होने के साथ ITI पास होना चाहिए। इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार होगी। वही, अरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

 - सबसे पहले आरआरबी टेक्नीशियन एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर विजिट करना चाहिए।

 - इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और सभी मांगी गई जानकारी को भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।

 - अब ऑलरेडी हैव एन अकाउंट पर क्लिक करके अन्य सभी डिटेल फिल कर लें। 

 - आखिर में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। 

चयन प्रक्रिया एवं वेतन

सबसे पहले इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को सीबीटी परीक्षा देनी होगी। इसके बाद जो लो सफल होंगे, उनके दास्तावेज वेरिफिकेशन किए जाएंगे और एवं मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद सभी चरणों में सफल हुए अभ्यर्थी को रिक्त पदों पर नौकरी दी जाएगी।

टेक्नीशियन ग्रेड 1  सिग्नल पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 29200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19900 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़